जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
संवाददाता दिलेश्वर चौहान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल रविवार को
मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा ,
अंबिकापुर का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।
राज्यपाल श्री रमन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायं ने दीप प्रज्वलित कर एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मोदी जी का सपना है
की हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करें इस ओर कदम बढ़ाते हुए ,जानता का ध्यान रखकर यह एयरपोर्ट हवाई क्षेत्र में नया आयाम गढ़ेगा।
एयरपोर्ट क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि
अंबिकापुर के दरिमा स्थित
मां महामाया एयरपोर्ट, में एयर स्ट्रिप का उन्नयन भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत किया गया है।
365 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट को 80 करोड रुपए की लागत से तैयार किया गया है ।
3 सीवीएफ कैटेगरी में आने वाले इस एयरपोर्ट पर 72 सीटर विमान लैंड कर सकते हैं।
टर्मिनल बिल्डिंग को सालाना 5 लाख यात्रियों की अनुमानित क्षमता के अनुसार विकसित किया गया है।
इस एयरपोर्ट्स विकास और उद्योग के क्षेत्र में फायदा होगा।






