नसीमखान
सांची,,, 27अक्टूबर रविवार को 132केवी लाइन पर मेंटेनेंस कार्य के चलते33 केवी फीडर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी ।इस दौरान बिजली से संबंधित सभी कार्य समय के पूर्व ही निपटा ले ।जिससे असुविधा न उठानी पडे।
मप्र विद्धुत वितरण कंपनी सांची के सहायक प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष बारिश शुरू होने के पूर्व एवं बारिश खत्म होने के बाद बिजली व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए 132 मेंटेनेंस कार्य किया जाता है इस कार्य के चलते 33 केवी फीडर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस कारण इस के अंतर्गत आने वाले दीवानगंज कुल्हाडिया मुडिया खेडा बेरखेड़ी चौराहा सलामतपुर मेढकी आमखेड़ा सांची गुलगांव ऐरन सहित पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली प्रातः 9 बजे से शाम 4-30 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी ।इस असुविधा से बचने की लिए क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की गई हैं कि बिजली से संबंधित कार्य बिजली रहते हुए पूर्ण कर ले जिससे असुविधा से बचा जा सके ।तथा मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्धुत अधिकारी कर्मचारियों से बिजली से संबंधित संपर्क साधने का प्रयास न करें ।






