आज धनतेरस के अवसर पर दीपावली पर्व पर लगने वाली पटाखा दुकानों की प्रशासन ने की जांच देखे लाइसेंस।

नसीमखान
सांची,,, आज नगर में धनतेरस से लगाने वाली पटाखा दुकानों के लाइसेंस एवं अन्य जांच करने प्रशासन पहुचा पटाखे बाजार में की जांच दिये पटाखा व्यापारियों के आवश्यक निर्देश ।
जानकारी के अनुसार आज नगर भर मे धनतेरस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है तथा आज से ही दीपावली पर्व की शुरुआत हो गई है नगर विभिन्न रोशनी से रोशन हो गया ।दुकानों पर भी सजावट की गई है तथा लोग भी अपने त्योहारी सामान खरीदारी के लिए बाजार में उमड पडे बाजार में भी खासी भीड़ दिखाई दी ।पशुचिकित्सालय परिसर मे पटाखा व्यापरियों ने भी अपनी पटाखा दुकान लगा ली है पटाखे विक्रय हेतु जिला प्रशासन व्यापारियों को लाइसेंस जारी करता है बिना लाइसेंस विक्रम पर प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है जिससे पटाखे व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों के लाइसेंस लेकर ही पटाखे बेच सकते है ।आज पटाखा बाजार में अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू एवं थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी दलबल सहित पटाखे बाजार की जांच करने पहुंचे इस अवसर पर सभी पटाखे दुकान के लाइसेंस चैक किये गए एवं व्यापारियों से जानकारी प्राप्त की ।इस अवसर पर अधिकारियों ने व्यापारियों से सावधानी बरतने के निर्देश दिये एवं कहा गया है पटाखे बाजार में लगी दुकानों के आसपास कोई भी पटाखे न चलाये ।इस के साथ ही नगर परिषद प्रशासन द्वारा बाजार के निकट फायरब्रिगेड लगाई गई है श्रीमती साहू ने फायरब्रिगेड पर तैनात चालक एवं कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई ।इसके साथ ही नगर में पटाखों के थोक विक्रेताओ की भी जांच पडताल की गई तथा निर्देश दिये गए ।इसके साथ ही उन्होंने सलामतपुर दीवानगंज सहित अन्य क्षेत्रों में भी पटाखे बाजारों की सघन जांच पडताल की ।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण