सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर श्री दुबेकलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा, शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा विभागवार सीएम हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणों तथा निराकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री दुबे ने अक्टूबर माह तथा 50 दिवस से अधिक समयावधि की अधिक संख्या में शिकायतें लंबित होने पर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों को अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के गैरतगंज बीईओ श्री आरआर सिंह तथा बेगमगंज बीईओ श्री आरके श्रीवास्तव को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने जिला अधिकारियों तथा वीसी के माध्यम से अनुभाग स्तरीय अधिकारियों से सीएम हेल्पलाईन शिकायतें के लंबित होने का कारण पूछते हुए आगामी तीन दिवसों में निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों को गंभीरता के साथ सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को निराकृत करने की हिदायत देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु संचालित है। अधिकारी सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को गंभीरता से लें तथा सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत प्राप्त होते ही निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कार्यवाही के लिए तैयार रहें। बैठक में आगामी 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण