ऐतिहासिक स्थल से गुजरे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा हेतु लगाई लोहे की रैलिंग जगह जगह धवस्त ।बिजली पोल भी हुए आडे ।

नसीमखान
सांंची,,, वैसे तो इस स्थल से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई लोहे की रैलिंग वाहनों की चपेट में आकर ध्वस्त हो चुकी है तो कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा रैलिंग निकाली जाकर गायब कर दी गई है तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर को रोशन करने लगाये गए बिजली पोल भी आडे हो चले इस से कभी भी कोई घटना घटित होने का अंदेशा बढ गया है।
जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक स्थल से राष्ट्रीय राजमार्ग को निकाला गया है लगभग पांच वर्ष पूर्व यह मार्ग करोडों रुपये खर्च कर निर्मित किया गया था इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटे एवं पैदल चलने वाले लोगों के लिए रोड के दोनों ओर सर्विस रोड बनाए गए थे इन सर्विस रोडो को अतिक्रमण के चलते विभाग पूर्ण नहीं करा सका था जो आज भी अधूरे दिखाई दे जाते है इन सर्विस रोडो को भी अतिक्रमण ने अपनी चपेट में ले रखा है जिससे इन सर्विस रोडो पर चलना मुश्किल हो गया है इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगो को सुरक्षा उपलब्ध कराने एव दुर्घटना रोकने के लिए मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सर्विस रोडो के बीच लोहे की मजबूत रैलिंग लगाई गई थी तथा इस रोड को रोशन करने निर्माण विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट के पोल खडे किये गए थे जिससे इस नगर को रोशन किया जा सके ।परन्तु जैसे जैसे समय गुजरा समय के साथ निर्माण विभाग भी इस ऐतिहासिक स्थल पर निर्मित रोड को भूल गया ।अनेक स्थानों पर लोहे की रैलिंग वाहनों की चपेट में आकर तहसनहस हो गई तो शेष रही रैलिंग स्वार्थी लोगों के स्वार्थ की भेंट चढ़ गई तथा रोडो से अपने आप ही गायब हो गई ।इससे सरकारी लाखों करोड़ों राशि को पलीता लग गया परन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने न तो इस रैलिंग को ढूंढने न ही रैलिंग गायब होने पर कोई नियमानुसार कार्रवाई करने की हिम्मत ही जुटाई ।जिससे सरकारी राशि को पलीता लग गया इस मामले में कहीं न कहीं विभाग के कर्ता धर्ताओ पर सवाल खड़े हो रहे है इसके साथ ही रोड पर रोशन करने लगाये गए बिजली पोल भी विभाग की लापरवाही के चलते रोशन होना बंद हो चुके हैं अनेक बार इन्हें रोशन करने इसमे डाली गई घटिया केलव की अदलाबदली होने के बाद भी अंधेरे से छुटकारा नहीं दिला सकी ।इसके साथ ही बिजली पोल लंबे समय से आडे तिरछे हो चुके हैं यहाँ तक कि मुख्य स्तूप चौराहा जहाँ से नागरिक तो गुजरते ही है बल्कि देशी विदेशी पर्यटकों का भी आनाजाना लगा रहता है कब किस पर गिर जाये कहा नहीं जा सकता है ऐसा भी नहीं है कि इस स्थल पर इन सब से प्रशासनिक अधिकारी बेखबर हो परन्तु अधिकारी भी इन अव्यवस्था की सुध नहीं ले सके ।वैसे तो स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर इस नगर की व्यवस्था को देखने का जिम्मा उठाये हुए हैं परन्तु वह अपनी ही समस्या को हल नही कर पाता तब अन्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई सुविधाओं की कैसे सुध लेने की जहमत उठा पायेगा ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस विख्यात स्थल पर बडी बडी विकास की पोलों के उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को आसानी से तहसनहस होते देखा जा सकता है ।हालांकि इस माह के अंतिम दिनों में बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारी शुरू तो की जा चुकी हैं परन्तु बेहाल हुई इस अव्यवस्था की ओर किसी को सुध लेने की फुरसत नहीं मिल पा रही हैं

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।