नगर में मच्छरों से फैल रही डेंगू जैसी गंभीर बीमारी ।स्वास्थ्य विभाग ,नगर परिषद प्रशासन दोनों बेखबर।

नसीमखान
सांची,,, साफ सफाई व्यवस्था का काम नगर परिषद प्रशासन वहन करता है तथा नगर में मच्छरों की बढती संख्या पर नियंत्रण करने कीटनाशक दवाओं का छिडकाव किया जाता है इसके साथ ही नगर में फैलने वाली विभिन्न बीमारियों के उपचार एवं बचने के सुझाव स्वास्थ्य विभाग को देना होते है परन्तु नगर में फैलने वाली मौसमी मच्छर के प्रकोप से बीमारियों से दोनों ही विभाग बेखबर बन कर रह गए हैं ।
जानकारी के अनुसार नगर को साफ सुथरा बनाने में एवं गंदगी की समस्या से निजात दिलाने का काम नगर परिषद प्रशासन को वहन करना पड़ता है इसके साथ ही नगर में गंदगी से छूटकारा दिलाकर सुविधा उपलब्ध कराने का काम भी करना पड़ता है इसके साथ ही नगर में बढती मच्छरों की तादाद पर अंकुश लगाने नप प्रशासन को फोगिंग मशीन चला कर तथा मच्छरों का सफाया करने कीटनाशक दवाओं का छिडकाव करना पड़ता है परन्तु इस ओर से नगर परिषद प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है नगर में मच्छरों का लगातार प्रकोप बढता जा रहा है तथा इन मच्छरों के कारण इन दिनों बुखार सर्दी जुकाम डेंगू जैसी बीमारी फैलने लगी हैं परन्तु स्थानीय प्रशासन को न तो गंदगी साफ करने की फुरसत मिल पा रही हैं न ही मच्छरों पर काबू पाने फोंगिंग मशीन चलाने की सुध ही मिल रही है हालांकि बरसों पहले फोगिंग मशीन मच्छर सफाया करने खरीद फरोख्त की गई थी परन्तु प्रशासन द्वारा उसे हवा पानी धूल से बचाने के तौर पर बरसों से सुरक्षित रखकर भूल चुके हैं ऐसा भी नहीं है कि इस नगर में मच्छरों से छुटकारा दिलाने कीटनाशक दवाओं की खरीद फरोख्त न होती हो परन्तु वह भी कहीँ छिडकाव होते नहीं दिखाई देता ।इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है ।इन गंभीर बीमारियों के बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग मे विभिन्न बीमारियों से जूझते मरीज आते जरूर है परन्तु यहां चिकित्सक मात्र दवा के परचों तक ही सिमट कर रह जाते है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए न तो स्वास्थ्य विभाग कोई सुझाव न ही कहीं कोई कैंप लगाकर उसके माध्यम से बीमारियों के बचाव के प्रयास ही कर पाते है जिसका खामियाजा लोगों को गंभीर बीमारियों से जूझकर उठाना पड़ता है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश