टीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन, आयुष्मान भारत, खाद वितरण सहित शासकीय योजनाओं तथा अभियानों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण या शिकायत अन अटेंडेंट ना रहे। शिकायत प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को गंभीरता से लें, शिकायतें अनावश्यक रूप से फोर्स क्लोज या आंशिक रूप से बंद ना की जाए। नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को अवगत कराएं। उन्होंने 50 दिवस और उससे अधिक समयावधि की शिकायतों का भी तत्परता से संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए सीएमएचओ सहित संबंधित अधिकारियों को जिले के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने स्कूल शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों को बताए कि वह उनके परिवार के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने आयुष्मान मित्रों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य अमले को इस कार्य में लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने एसडीएम, जनपद सीईओ को इस कार्य की सतत् मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने तथा प्रगतिरत नल जल योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री दुबे ने द्वारा जिले में खाद वितरण की व्यवस्था सुदृढ़ करने, हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पराली/नरवाई जलाने पर रोक लगाने संबंधी निर्देश भी दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश