सांची रायसेन का था और रहेगा –  विधायक डॉ. चौधरी

नसीमखान

संघर्ष समिति के शुभंकर का लोकार्पण 26 को

रायसेन: रायसेन जिला बचाओ संघर्ष समिति (गैर-राजनीतिक संगठन) के सदस्यों ने पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी से भेंट कर रायसेन जिले के विभाजन को लेकर चर्चा की। इस दौरान डॉ. चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा, “सांची रायसेन का था और रहेगा।” उन्होंने आगे कहा, “जन भावनाओं के अनुरूप सांची हमारे दिल में है, और दिल का विभाजन हमें स्वीकार नहीं है। यदि विभाजन जैसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है, तो हम संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। रायसेन जिले की जन भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।”

जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी ने रायसेन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “रायसेन न केवल मध्य प्रदेश की हृदयस्थली है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का संगम भी है। यह जिला विदिशा, भोपाल, सागर और नरसिंहपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों से घिरा हुआ है। हमें इन जिलों से स्नेह का रिश्ता चाहिए, न कि विभाजन जैसी स्थिति। रायसेन का विभाजन किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।”

समाजसेवी एवं व्यापारी मिथिलेश सोनी ने जिले की प्रगति पर बल देते हुए कहा, “औद्योगिक और व्यापारिक रूप से रायसेन जिले ने अब अपनी पहचान बनानी शुरू की है। ऐसे समय में विभाजन की बात दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें एकजुट होकर रायसेन को मजबूत बनाना है।”

संघर्ष समिति के सदस्य संघर्ष शर्मा ने बताया कि समिति के शुभंकर का लोकार्पण समारोह पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को शाम 7:00 बजे महामाया चौक , गांधी प्रतिमा के पास आयोजित किया गया है। यह शुभंकर मंगलकारी, शुभकारी, प्रसन्नता और सौभाग्य का प्रतीक है। साथ ही यह न केवल संगठन की पहचान बनेगा, बल्कि रायसेन जिले की पहचान को भी मजबूत करेगा।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, अधिवक्ताओं, पत्रकारों और नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन, राजकुमार यादव, मनोज अग्रवाल, प्रभात चावला, राहुल परमार, कैलाश ठाकुर, भीम सिंह बघेल, देवेंद्र यादव, कृष्ण नारायण चतुर्वेदी, अच्छे मियां, राजू राठौड़, संतोष साहू, डॉ चेतन शर्मा, हरित विश्वकर्मा , शिवजीत राठौर, संजू जाट, दीपक राठौड़, नरेंद्र महेश्वरी, पातीराम प्रजापति, मूलचंद कुशवाहा, संदीप दुबे, दीवान सिंह गौर, जावेद अहमद, बारेलाल सूर्यवंशी, मलखान सिंह रावत, संजय जैन, चुन्नीलाल गौर, संजू सोनी तिलक शाक्या प्रवक्ता आदि ने नागरिकों से सहयोग और समर्थन की अपील की है।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।