कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय से अनुपस्थित नहीं रहने के दिए निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
विधानसभा सत्र 16 दिसम्बर से प्रारंभ होकर 20 दिसम्बर 2024 तक चलेगा। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि 27 नवम्बर से विधानसभा सत्र समाप्ति तक कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के न तो अवकाश पर प्रस्थान करेगा और न ही सार्वजनिक अवकाश में मुख्यालय छोड़ेगा। अपरिहार्य कारणों से यदि अवकाश पर प्रस्थान करना अथवा सार्वजनिक अवकाश में मुख्यालय छोड़ना अनिवार्य हो तो कलेक्टर की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त किसी भी कर्मचारी को अवकाश स्वीकृति के पूर्व प्रभारी अधिकारी स्थापना की अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। सभी कार्यालय प्रमुखों को विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर समय सीमा में भेजने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर नोडल अधिकारी का नाम एवं मोबाईल नम्बर कलेक्टर कार्यालय को तीन दिवस में अनिवार्य रूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक अवकाश के दिवस में कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश