सीवर प्लांट निर्माण को लेकर वार्ड पार्षद सहित वार्ड वासी एवं परिषद आमने सामने ।बढ गया विवाद पहुंचा एसडीएम तक।

नसीमखान
सांंची,,, नगर भर के सीवर प्लांट निर्माण को लेकर वार्ड पार्षद एवं वार्ड वासी आये आमने ।हमेशा की तरह इस ऐतिहासिक स्थल की नगर परिषद फिर चर्चाओं में आई ।तथा वार्ड पार्षद को विश्वास मे लिए बिना परिषद ने सीवर प्लांट निर्माण की अनुमति से बढ गया विवाद वार्ड वासियों ने सौंप दिए थे ज्ञापन ।
जानकारी के अनुसार इस विश्व ऐतिहासिक स्थल की नगर परिषद हमेशा ही चर्चित होती रही हैं ऐसा ही मामला विगत दिनों को भी देखने को मिला था जब मुख्य चौराहे के समीप ही वार्ड नं 15 मे सुलभ काम्लेक्स निर्माण का पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के हाथों लगभग 20 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले काम्लेक्स का भूमि पूजन करवाया गया था तब वार्ड पार्षद की उपेक्षा होने से चर्चा चल पडी थी तथा वार्ड पार्षद की नाराजगी दिखाई दी थी ।अब एक बार फिर वार्ड नं 13 हेडगेवार कालोनी जहाँ अधिकांश बुद्धि जीवी लोग रहते है तथा यह कालोनी नगर परिषद का सबसे बड़ा आय का स्त्रोत माना जाता है तथा नगर भर में सबसे अधिक आय परिषद को इसी वार्ड से होती है इस वार्ड की रिक्त भूमि पर को वाटर फिल्टर प्लांट हेतु आवंटित कर दी गई थी तथा इस आवंटित भूमि के क्रमांक मे भी गडबड झाले की चर्चा चली थी परन्तु यह मामला वाटर फिल्टर प्लांट का होने से न तो वार्ड पार्षद न ही वार्ड वासियों ने कोई आपत्ति जताई थी तथा इसका निर्माण मप्र अर्बन डेवलपमेंट कं लि ,द्वारा किया जा रहा है इसके बाद ही नगर भर मे करोड़ों की लागत से मल जल योजना को भी लागू किया है तथा घर सीवर लाइन बिछाने सर्वे भी किया गया है इस के साथ ही इस योजना को लगभग चार वर्ष पूर्व प्रस्तावित किया गया था तथा इस योजना का कार्य भी वाटर फिल्टर प्लांट निर्माण ऐजेंसी को ही सौंपा गया ।विवाद तब बढा जब कंपनी द्वारा नगर भर का सीवर टैंक निर्माण हेतु कार्य शुरु किया गया तब जानकारी लगते ही रहवासियों ने वार्ड पार्षद के समक्ष यह समस्या से अवगत कराते हुए आपत्ति जताई कि इसके निर्माण से यह क्षेत्र प्रदूषित हो जायेगा तथा लीकेज होने से इस क्षेत्र में बीमारी तो फैलने ही लगेगी बल्कि लोगों का रहना दुश्वार हो जायेगा ।इसके साथ ही इसी क्षेत्र से लगे हुए क्षेत्र मे कंपनी द्वारा वाटर फिल्टर प्लांट निर्माण कराया जा रहा है तथा सीवर टैंक लीकेज होने से नगर भर को प्रदाय किया जाने वाला पेयजल भी प्रदूषण से अछूता नहीं रहेगा जिससे नगर भर के लोगों पर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जायेगा ।जब इस मामले में वार्ड पार्षद निर्मला सुनील जैन ने निर्माण ऐजेंसी से जानना चाहा तो वह बिना अनुमति के होने से उसे रुकवा दिया गया तथा कंपनी द्वारा नगर परिषद के संज्ञान में लाया गया तब परिषद की बैठक में कंपनी को अनुमति प्रदान की गई ।तब आननफानन मे कंपनी द्वारा कार्य शुरू किया गया ।जिससे कालोनी वासियों मे आक्रोश व्याप्त हो गया ।इस हेतु वार्ड पार्षद द्वारा स्थान परिवर्तित हेतु प्रयास किये गए तथा रहवासियों के साथ ज्ञापन एसडीएम के नाम अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा गया ।तब इस निर्माण को स्थगित करने के निर्देश दिए गए ।परन्तु निर्माण ऐजेंसी द्वारा अपनी मनमानी करते हुए पुनः कार्य शुरू कर दिये गए तब मामले को अतिरिक्त तहसीलदार के संज्ञान में लाया गया तब अतिरिक्त तहसीलदार ने सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल कार्य रुकवाया ।इस मामले के तूल पकडऩे के साथ ही नगर में चर्चा शुरू हो गई ।तथा नगर परिषद प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे । अब वार्ड पार्षद एवं वार्ड वासी तथा नगर परिषद आमने सामने आ गए है ।हालांकि नगर भर में कंपनी एवं परिषद के बीच सांठगांठ की चर्चा भी चल पडी हैं ।
इस मामले में इनका कहना है।।मलजल योजना की स्वीकृति सहित सभी निर्माण संबधी प्रक्रिया वर्ष 2019 मे शुरू हो गई थी तब एसडीएम स्वयं नगर परिषद के प्रशासक थे तब ही अनुमति दी गई थी ।तथा भूमि भी चयनित की गई थी ।अब परिषद ने भी प्रस्ताव पारित कर दिया है ।यह योजना शासन की है इसमे व्यवधान नहीं आना चाहिए ।पप्पू रेवाराम अध्यक्ष नगर परिषद सांंची
कंपनी द्वारा मल जल योजना का जो निर्माण किया जा रहा है वह बिना अनुमति हो रहा है जिस क्षेत्र की अनुमति दी गई है उससे हटकर दूसरे क्रमांक की भूमि पर कार्य किया जा रहा है इस संबंध में रहवासियों की आपत्ति को देखते हुए एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया गया था तथा एसडीएम द्वारा कार्य स्थगित करा दिया था बावजूद इसके कंपनी अपनी मनमर्जी से एसडीएम के आदेश की भी धज्जियाँ उडा रही है ।आज फिर वार्ड वासियों की सूचना पर हमनें कार्य रुकवा दिया है।निर्मला सुनील जैन पार्षद वार्ड13
पार्षद सहित वार्ड के लोगो द्वारा मलजल योजना कार्य संबधी निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था जिसे हमनें एसडीएम सा को भेज दिया था जिसपर निर्माण के स्थगित करने के निर्देश दिए गए थे ।हमें जैसे ही सूचना मिली हमने कंपनी को चेतावनी देते हुए निर्माण को स्थगित करने के आदेश दिये हैं ।प्रशासन पूरी तरह बौद्ध वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में व्यस्त हैं कार्यक्रम के उपरांत ही निराकरण किया जायेगा तबतक कार्य स्थगित रहेगा।नियति साहू अतिरिक्त तहसीलदार सांंची

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।