लापरवाही के चलते वार्षिकोत्सव मे फैली अव्यवस्था घंटों लगा रहा जाम।

नसीमखान
सांंची,,, वैसे तो इस स्थल पर बौद्ध वार्षिकोत्सव को लेकर प्रशासन काफी पहले से इस स्थल पर व्यवस्था जुटाने की कवायद करता है परन्तु प्रशासन के ही विभाग लापरवाह रहकर अपनी स्वार्थ सिद्धि के चलते स्वयं यहां आने वाले लोगों के सामने अव्यवस्था खडी कर देते हैं ऐसा ही इस वर्ष आयोजित होने वाले बौद्ध वार्षिकोत्सव आयोजन के दौरान दिखाई दिया जब बसों से निजी वाहनों से ट्रेनो से नगर में चारो ओर से जनसैलाव उमड पडा तब स्तूप रोड रेलवे स्टेशन रोड विदिशा रोड भोपाल रोड की ओर से जनसमूह के उमडऩे से अव्यवस्था फैल गई तथा पुलिस को भी नियंत्रण करने पसीना आ गया ।दूसरी ओर रोड पर विदिशा भोपाल की ओर काफी लंबी दूरी तक छोटे बडे वाहनों की कतारें लग गई इसमे न केवल एम्बुलेंसो को रुकना पडा बल्कि सेना के वाहन स्वयं पुलिस अफसरों के वाहन भी जाम मे काफी समय तक फंसे दिखाई दिये ।इस अव्यवस्था के जिम्मेदार स्वयं व्यवस्था जुटाने वाले विभाग ही चर्चित हुए इन मे सबसे पहले पुलिस प्रशासन जिन्हें सबसे पहले सडको पर हमेशा की तरह खडे रहने वाले वाहन एवं सडकों पर अतिक्रमण जमाये बैठे लोग जिन्हें पूर्व से न तो पुलिस प्रशासन द्वारा सडक खाली कराई गई तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुई जिससे जनता के साथ ही वाहनों को जाम का खामियाजा भुगतना पड़ा ।इसके साथ ही बताया जाता है कि इस वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन के लिए जहाँ सरकार स्थानीय प्रशासन को सुविधाएं मुहैया कराने अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध कराई जाती हैं परन्तु सुविधा उपलब्ध कराने के नाम पर असुविधा बना दी जाती हैं जबकि बताया जाता हैं कि स्तूप रोड पर जहाँ पहले से अतिक्रमण रहता है उसे भी नहीं हटाया जा सका ।बताया जाता है कि जिला कलेक्टर द्वारा स्तूप रोड पर दुकान न लगाने के निर्देश दिये गए परन्तु स्थानीय प्रशासन द्वारा कलेक्टर के निर्देश को भी धता बताते हुए दुकानों को आवंटित कर दिया जिससे यह दुकानों से सडक सकरी हो गई इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा अपनी आय अर्जित करने दुकानदारों को दुकान आवंटित करने सडक पर ही भूमि आवंटित कर दी जिससे सर्विस रोड पर दुकान लगने से वाहनों की आवाजाही के साथ ही लोगों का निकलना बंद होने से सडकों पर जाम की स्थिति खडी हो गई तब जनसैलाब को नियंत्रण करने तथा वाहनों की आवाजाही बरकरार रखने अकेले पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी परन्तु अव्यवस्था के चलते व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई ।प्रशासन को भविष्य में अव्यवस्था को दूर हो पहले से ही अपनी व्यवस्था दुरुस्त कर की जरुरत होगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश