सांची स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में गुड टच बेड टच पर परिचर्चा का आयोजनछात्राओं को दी गई गुड टच, बेड टच की जानकारी

नसीमखान

रायसेन,
जेण्डर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जिले में 25 नवंबर से 10 दिसम्बर 2024 तक संचालित किए जा रहे हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत गुड टच बेड टच, लैंगिक समानता विषय पर शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सांची में संवाद परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गुड टच एवं बेड टच की जानकारी देने छात्राओं को कोमल डाक्युमेंटरी मूवी दिखाई गई। इसके उपरांत महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल द्वारा लिंग भेद पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यक्रम में बालक-बालिका को लेकर लिंग भेद के आधार पर जो कार्य विभाजन कर आपसी और पारिवारिक कलेश एवं घरेलू हिसा की जा रही है, उस पर चर्चा करते हुए बताया कि लिंग भेदभाव के आधार पर अनावश्यक मामलों को लेकर विवाद से बचना चाहिए। महिला पुरुष को बराबरी से परिवार के सभी कार्य आपस में मिलजुलकर करना चाहिए, कोई कार्य महिला का है या पुरुष का है, ऐसी सोच से ऊपर उठना चाहिए। पारिवारिक लिंग भेद की बातों को ध्यान से देखना चाहिए ताकि परिवारों को टूटने से बचाया जा सके और और एक खुशहाल परिवार और खुशहाल समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
संवाद परिचर्चा में बालिकाओं की सुरक्षा पर एवं सोशल मीडिया पर सावधानी को लेकर सांची थाना प्रभारी श्री नितिन अहिरवार एवं आरक्षक शिवानी रघुवंशी द्वारा छात्राओं से संवाद कर सुरक्षा के उपाए बताए गए। साथ ही हेल्पलाइन नंम्बर 1098, 181, 100 डायल से अवगत कराया गया। महिला बाल विकास विभाग की सांची परियोजना अधिकारी श्रीमती साधना राय ने महिला सम्मान एवं महिलाओं के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बडी संख्या में स्कूल की बालिकाओं ने उत्सुकतापूर्वक भाग लिया। बालिकाओं की जिज्ञासाओं, प्रश्नों के जबाव भी दिए गए। इस अवसर पर प्राचार्य सहित विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।