जिले के सभी 70 प्लस नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं- कलेक्टर श्री दुबेवीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से कलेक्टर श्री दुबे ने समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने जिले में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने जनपदवार और निकायवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति होने पर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह कार्य शासन की प्राथमिकता में है, इसमें उदासीनता या लापरवाही ना बरतें। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 70 प्लस आयु के सभी नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागवार सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ग्राम और वार्ड स्तर पर योजना बनाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि मैदानी अमले को कार्य में गति लाने हेतु निर्देशित करें। सभी को लक्ष्य प्रदान कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं और सभी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ को क्षेत्र में भ्रमण कर कार्य का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभाग से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ तथा बीएमओ बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।