लोक अदालत के प्रचार वाहनों को प्रधान जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नसीम खान

  रायसेन,,   जिला न्यायालय रायसेन में आगामी दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाली वर्ष की अंतिम नेषनल लोक अदालत की जानकारी प्रदान करने एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष महोदय एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सोहाने के द्वारा जिला न्यायालय परिसर रायसेन से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष महोदय द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा गया कि आगामी 14 दिसंबर 2024 को जिला न्यायालय रायसेन समेत तहसील न्यायालयों में भी वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति (क्लेम), 138 चेक बाउंस, विद्युत, श्रम, भू-अर्जन, नगर पालिका निगम, प्री लिटिगेशन प्रकरण इत्यादि के प्रकरण निराकरण हेतु रखे जायेगें। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटने पर उसकी कोई अपील नहीं होती, क्योकि मामला दोनो पक्षों के द्वारा आपसी समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाता है। इसलिए आम जनता से अपील है कि यदि आपका प्रकरण न्यायालय में लंबित है तो राष्ट्रीय लोक अदालत के स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित प्रकरणों का निराकरण राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से करायें।
इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष समेत श्री सचिन जैन प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष, श्री राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुनील कुमार शौक चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष, श्री राजेन्द्र सिंह शाक्या मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री मनीष अनुरागी न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती सौम्या साहू न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री दीपिका यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री संचित अस्थाना न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री अजय कुमार सक्सेना चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री शिवम सराठे एवं श्री शुभम मालवीय असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स एवं जिला न्यायालय एवं जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में मानसून की शुरुआत और मौसम में आए बदलाव के साथ विकास कार्यों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड…

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल