नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा पीओ डूडा को रायसेन सहित जिले के नगरीय निकायों में नगर के मुख्य बाजारों एवं अन्य व्यस्ततम स्थानों पर अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। पीओ डूडा तथा सीएमओ रायसेन सुश्री सुरेखा जाटव ने बताया कि कलेक्टर श्री दुबे के निर्देशों के परिपालन में जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों में भी सीएमओ को निर्देशित कर सर्दी से बचाव हेतु कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।






