जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक संपन्न

नसीम खान

जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक का आयोजन आज दिनांक 17.12.2024 को कलेक्टर महोदय रायसेन श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में किया गया जिसमें माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा जिले की वार्षिक साख योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी |
शासकीय ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर महोदय ने निर्देशित किया कि समस्त शासकीय योजनाओं में लंबित प्रकरणों का वितरण बैंक एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करें | कलेक्टर महोदय ने बैंकों को जन सुरक्षा अभियान एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश भी दिये।

बैठक को संबोधित करते हुये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजीव रंजन सिन्हा जी ने समस्त बैंकर्स को शासकीय ऋण योजनाओं के लक्ष्य दिसंबर माह में ही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक एच.एस.सोनी ने सितंबर तिमाही की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं बैठक का संचालन किया।

बैठक में जिला पंचायत रायसेन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि श्री मयंक सेमवाल एवं डीडीएम नाबार्ड श्री दीपक पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे |

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।