नगर परिषद अध्यक्ष के प्रयास से खुले आसमान के नीचे बसर करने वाले निराश्रितों को मिला सहारा ।

नसीम खान
सांंची,,, वैसे तो इन दिनों कडाके की ठंड से जनजीवन सिकुडता दिखाई दे रहा है तब लोग अपने घरों में कैद रहकर ठंड से बचाव के साधन अपना कर ठंड से राहत ले लेते है परन्तु नगर भर में ऐसे भी कुछ लोग किस्मत की मार झेलते कहीं फुटपाथो बसस्टैंड रेलवे स्टेशन सहित अनेक स्थानों पर खुले आसमान के नीचे कडकडाती ठंड के बीच अपना जीवन गुजारने मजबूर हैं हालांकि इन निराश्रितों के लिए नगर परिषद प्रशासन लंबे अरसे से रैनबसेरा निर्माण करा रहा है परन्तु वह सालों गुजरने के बाद भी तैयार नही हो सका ।इस स्थिति में कडाके की ठंड से जूझते जगह जगह अपना बसेरा खुलेआसमान के नीचे वालों की सुध लेने नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम निकले तथा उन्होंने ऐसे निराश्रितों से चर्चा की एवं नगर में पहले एक रेशम केंद्र हुआ करता था इसके भवन भी खाली पडे हैं विभाग अपना टीमटाम समेट बढ लिया यह रेशम केंद्र हराभरा हुआ करता था ।विभाग के जाते ही इसमे खडे बडे बडे पेडों पर कुल्हाड़ी चल पडी तथा इन्हें आडा कर दिया गया हालांकि इस रेशम केंद्र के बंद होने का कारण आज तक किसी को पता नहीं चल सका कि अच्छा खासा चलता रेशम केंद्र बंद क्यों करवा दिया गया जबकि मुख्यमंत्री स्वयं रेशम केंद्र के विस्तार के लिए कवायद में जुटे हुए हैं ऐसे समय में रेशम केंद्र बंद होना कहीं न कहीं संदेह को जन्म दे रहा है तब इस रेशम केंद्र के भवन की निराश्रितों को ठंड से बचाने के लिए नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने एसडीएम से अनुमति कराते हुए इसकी साफसफाई एवं बिस्तर आदि की व्यवस्था जुटा कर खुले आसमान के नीचे से इस भवन में व्यवस्था की एवं रात्रि में ही सभी निराश्रितों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित कर उन्हें सहायता पहुंचाई ।इसके साथ ही अध्यक्ष श्री रेवाराम ने बताया कि हमने इन निराश्रितों के लिए रेशम केंद्र भवन में व्यवस्था जुटाई है ताकि ठंड से इन्हें बचाया जा सके ।उन्होंने कहा कि हम यह भी प्रयास कर रहे हैं कि इन्हें भोजन भी यही मिल सके भोजन के लिए इन्हें यहां वहाँ भटकना नहीं पडे ।साथ ही उन्होंने कहा कि हम शीघ्र इन्हें पहनने के कपडों की भी व्यवस्था करेंगे इस भवन में साफसफाई पेयजल शौच बिजली सभी व्यवस्था जुटाई गई है ।नगर भर मे कहीँ भी अब सडको पर खुले में निराश्रित नहीं रहेगें ।इस प्रकार नप अध्यक्ष श्री रेवाराम ने बीडा उठाकर इन्हें सभी व्यवस्था जुटा दी हैं तथा मानवता की मिसाल कायम करते हुए कहा ऐसे लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए ।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।