नसीम खान
रायसेन,
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले के आयुष ग्राम सालेरा में गत दिवस निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच, जिला आयुष अधिकारी व आयुष चिकित्सक सम्मिलित हुए। शिविर में चिकित्सकों द्वारा आयुष स्वास्थ्य एवं इनके लाभ के बारे में ग्रामीणजनों एवं स्कूल के छात्रों को जानकारी दी गई। योगा प्रशिक्षण करवाया गया एवं योग के द्वारा बीमारियों से बचने की जानकारी दी गयी। शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों के स्वास्थ्य की जाँच की गयी तथा रोगों के उपचार हेतु औषधियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही वेश्विक स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को आयुर्वेदिक एवं घरेलू उपचार के बारे में बताया गया।






