प्रशासन गांव की ओर‘‘ तथा जनकल्याण अभियान के तहत पैमत में शिविर सम्पन्न

नसीम खान

‘‘
शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण, हितग्राहियों को प्रदान किए योजनाओं के स्वीकृति पत्र
शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के मौके पर बनाए गए आयुष्मान कार्ड

रायसेन,
रायसेन जिले में 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह अंतर्गत जनसेवा संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु संचालित ‘‘प्रशासन गांव की ओर‘‘ अभियान तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम पैमत में आयोजित शिविर का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। शिविर में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी शामिल हुए। शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण किया। इसके अतिरिक्त 70 प्लस आयु के वृद्धजनों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाते हुए प्रदाय किए गए।
शिविर के प्रारंभ में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सुगमता से पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास चलाए जा रहे हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं के लाभ से छूट ना जाए, इसके लिए गॉव-गॉव में शिविर लगाकर प्रशासन गांव की ओर पहुंच रहा है। शासन-प्रशासन गॉव में पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। नागरिकों को स्वयं भी आगे आकर इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। गॉव में जो भी कार्यक्रम हों, शिविर हों उनमें नागरिकों को सहभागिता करनी चाहिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने कहा कि आज यहां शिविर में कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन लेते हुए उनका निराकरण किया जा रहा है। जो भी ग्रामीण पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ लेने से छूट गए हैं, वह यहां आवेदन दें। जिससे कि उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने बताया कि पैमत सहित आसपास के क्षेत्रों में तेजी से विकास के काम हुए हैं। नवीन सड़क मार्गो का निर्माण हुआ है, नवीन स्वास्थ्य केन्द्र भवन बन कर तैयार है। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे अन्य विकास कार्यो का भी उल्लेख किया।
शिविर में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने कहा कि सम्पूर्ण जिले में 19 दिसम्बर से सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां पैमत में प्रशासन गॉव की ओर थीम पर शिविर आयोजित किया गया है। शासन की मंशा है कि नागरिकों को विभिन्न सेवाओं व योजनाओं के लाभ के लिए कार्यालयों के चक्कर ना लगाना पड़े, इसके लिए गॉवों में शिविर लगाए जा रहे हैं जिनमें सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही उन आवेदनों का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गॉव में यह शिविर दो दिवस तक लगाए जा रहे हैं। कुछ आवेदनों का प्रथम दिवस निराकरण नहीं होने पर उनका द्वितीय दिवस निराकरण किया जाता है। कलेक्टर श्री दुबे ने नागरिकों से कहा कि वह इन शिविरों में शामिल होकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने बताया कि शिविर स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प भी लगाए जा रहे हैं जहां नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार व चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। शिविर में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया तथा जनपद सदस्य ने भी संबोधित किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष व कलेक्टर ने स्वयं बनवाया वृद्ध श्यामलाल का आयुष्मान कार्डपैमत में आयोजित शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा कलेक्टर श्री दुबे ने आयुष्मान स्टॉल पर पहुंचकर 71 वर्षीय वृद्ध श्री श्यामलाल के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया समक्ष में पूर्ण कराई। इसके अतिरिक्त उन्होंने अभी तक बनाए गए आयुष्मान कार्डो की भी जानकारी ली। शिविर में वृद्ध श्री फूलचंद, श्री शादीलाल तथा श्री बाबूलाल सहित अन्य वृद्धजनों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा जिला पंचायत अध्यक्ष और कलेक्टर द्वारा मंच से उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

अनेक हितग्राहियों को प्रदान किए योजनाओं के स्वीकृति पत्र ग्राम पैमत में आयोजित प्रशासन गांव की ओर शिविर तथा जनकल्याण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा कलेक्टर श्री दुबे द्वारा अयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, संबल कार्ड सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए। शिविर में कु. मोही गौर पिता श्री मोहन गौर तथा कु. प्रेक्षा पटेल पिता श्री आकाश पटेल को लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र, श्रीमती कोमल बाई को कल्याणी पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्रीमती ऊषा गौर, श्रीमती सावित्री बाई तथा श्रीमती सुमित्रा बाई को खाद्यान्न पात्रता पर्ची और श्रीमती ममता बाई एवं श्रीमती पूजा सिंगरोली को संबल कार्ड प्रदान किया गया।

शिविर स्थल पर लगाए गए स्टॉल का निरीक्षणजिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा, कलेक्टर श्री दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ द्वार ग्राम पैमत में शिविर स्थल पर आधार पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, महिला बाल विकास विभाग, उद्योग विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टॉल निरीक्षण के दौरान प्राप्त आवेदनों, विभागीय योजनाओं तथा निराकरण की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली।

  • editornaseem

    Related Posts

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    नसीमखान सांचीसांची, सलामतपुर, विदिशा सहित आसपास क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु, शोभायात्रा में महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारीसांची,,,,सांची के समीपवर्ती ग्राम गुलगांव, दौलतगंज स्थित 1008 श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य…

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    नसीमखान सांचीसांची,,, भारतीय सेना में 22 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत अपने गृह नगर लौटे, जहां उनका विदिशा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    गुलगांव में भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    22 साल की सेवा के बाद सैनिक धीरज सिंह राजपूत का भव्य स्वागत।विदिशा रेलवे स्टेशन पर पूर्व सैनिकों व परिजनों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन।

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्पों ने नक्सलवाद को किया ढेर/नितिन मिश्रा

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    गर्मी से पहले जागा प्रशासन: जल गंगा अभियान में प्याऊ की व्यापक सफाई।नगर परिषद ने शुरू किया विशेष अभियान, टंकियों की सफाई से मिलेगा स्वच्छ पेयजल।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    ब्राह्मण मोहल्ला शिव मंदिर शेड निर्माण का विधि-विधान से पूजन।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।

    हनुमान पहाड़ी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम।