स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में शिवतला में प्रशासन गांव की ओर तथा जनकल्याण शिविर सम्पन्न

नसीम खान

रायसेन,
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में रायसेन जिले के बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत शिवतला में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर तथा जनकल्याण शिविरों के माध्यम से सरकार की विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं का लाभ छूटे हुए पात्र हितग्राहियों तक त्वरित रूप से पहुंचाया जा रहा है।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सुशासन सप्ताह तथा जनकल्याण शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं के आवेदन करने से छूटे हितग्राही या जो लोग अभी तक इन सेवाओं से या इन योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित रह गए हैं, उन सबकी पहचान कर उनसे आवेदन लेकर योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाना है। नागरिकों से भी आग्रह है कि वह इन शिविरों का लाभ उठाएं। इनमें भाग लें और पात्रतानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ लें।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां शिविर में 70 प्लस नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, वह यहां लगाए गए कैम्प में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं। आयुष्मान कार्डधारी व्यक्ति को एक साल में पांच लाख रू तक का निःशुल्क इलाज निजी अस्पताल में करा सकते हैं। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में केन्द्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न येजनाओं का उल्लेख किया। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

शिविर में 70 प्लस आयु के नागरिकों के बनाए गए आयुष्मान कार्डबाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत शिवतला में आयोजित सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर तथा जनकल्याण शिविर में कैम्प लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में वृद्ध श्री काशीराम चौहान, श्री नर्मदाप्रसाद चौहान, श्री सुंदरसिंह ठाकुर तथा श्री साहब सिंह ठाकुर सहित अन्य वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए तथा राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा वृद्धजनों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।

शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ किए गए वितरितग्राम पंचायत शिवतला में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा अयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, संबल कार्ड सहित अन्य योजनाओं के स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी निरीक्षण किया और अभी तक प्राप्त आवेदनों तथा निराकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश