आमजन की शिकायतों का पूरी तत्परता और संवेदनशीलता से करें निराकरण- कलेक्टर श्री दुबेटीएल बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा वाले शासकीय पत्रों तथा विभागीय गतिविधियों की बैठक कलेक्टर श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने समय सीमा वाले शासकीय पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व से लंबित आवेदनों का निराकरण किया जाए। सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। कोई भी प्रकरण या शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री दुबे ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों तथा निराकरण की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता हो, शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों को पोर्टल में दर्ज कराते हुए निराकृत करें। साथ ही पात्रतानुसार नागरिकों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र व हितलाभ भी वितरित किए जाएं। बैठक में उन्होंने जिले में खाद की उपलब्धता तथा वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसानों को खाद के लिए परेशान ना होना पड़े, व्यवस्थित रूप से खाद का वितरण सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार जिले में सोयाबीन उपार्जन, धान उपार्जन, पशु संगणना, विजन 2047 हेतु प्रस्ताव तैयार करने सहित अन्य शासकीय अभियानों और गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    नसीमखान सांचीसांची,,, जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव स्थानीय श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल…

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    नसीमखान सांचीसांची,,, बिजली उपभोक्ताओं के लिए चल रही समाधान योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, जिसमें मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    समाधान योजना के अंतिम दो दिन शेष, उपभोक्ताओं से जल्द लाभ लेने की अपील।बिजली बिल पर ब्याज माफी और किस्तों में भुगतान की सुविधा उपलब्ध।

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,