विश्व ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे मंडल अधिकारी कर्मचारी गायब ठेकेदार के कर्मचारियों के हाथ में कमान।

नसीमखान
सांची,,, वैसे तो सरकार एवं प्रशासन इस विश्व विख्यात स्थल पर सुविधाओं की बडी बडी बातें करते दिखाई देते है परन्तु जिसे मूलभूत सुविधा के नाम पर उपलब्ध कराई जाने वाली बिजली का इस स्थल पर ढर्रा इतना गडबडा चुका है कि लोग बिजली के बिगड़े ढर्रे से परेशान हो उठे हैं इस ओर न तो सरकार न ही प्रशासन की नजर पहुंच पा रही हैं।
जानकारी के अनुसार इस विश्व विख्यात स्थल पर सुविधाओं विकास की बडी बडी बातें देखने सुनने को मिल जाती हैं परन्तु इस स्थल पर बिजली का ढर्रा इतना चरमरा गया है कि लोगों को कोसते देखा जाता है सरकार प्रशासन इस स्थल पर विकास एवं सुन्दर बनाने की बडी बडी बातें करते दिखाई देते है परन्तु इस विख्यात स्थल पर सरकार एवं प्रशासन की पकड़ पूरी तरह से खत्म हो चुकी हैं जिसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड रहा है वि वि कंपनी की मनमानी के चलते नगर में कब बिजली जाये कब तक न आये कहा नहीं जा सकता है जबकि स्वयं विद्धुत नियामक आयोग ने बरसों पहले इस नगर को जहाँ कटौती से मुक्त रखा था वहीं इस स्थल पर इसकी प्रसिद्धि को देखते हुए चौबीस घंटे बिजली व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश भी दे दिये थे बावजूद इसके इस विख्यात स्थल पर अपने ही नियामक आयोग के निर्देश की मंडल अधिकारी कर्मचारी धज्जियाँ उडाते दिखाई दे जाते है इस गडबडाई बिजली व्यवस्था से न केवल घटते बढते बोल्टज से बिजली से चलने वाली वस्तुओं के नुकसान का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है तो दूसरी ओर अंधेरे से भी लोगो को जूझने मजबूर होना पडता हैं इतना ही नहीं इस बिजली व्यवस्था गडबडाने से नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह गडबडा जाती हैं इसके साथ ही सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया की बातें तो देखने सुनने को मिल जाती हैं परन्तु सरकार की डिजिटल इंडिया को भी तब पलीता लग जाता है जब बिजली न होने से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप्प पड जाते है इसके साथ ही बैंकिंग व्यवस्था भी लडखडा जाती हैं जिससे बैकों के काम ठप्प पडते ही लोगो को लेनदेन प्रभावित हो जाता है तब लोगों को यहां वहां भटकते देखा जा सकता है अधिकारियों से जब जब समस्या के सम्बंधित लोग मामले उठाते हैं तो एक ही जबाब मिलता है केवल या तो बिगड़ जाती हैं अथवा जल जाती हैं जबकि नगर भर में न ई केवल डाली जा चुकी हैं तथा जो रह गई हैं वह अधूरी छोड़ मंडल ठेकेदार गायब हो जाते है ।तब मंडल द्वारा खरीदी गई न ई केवल पर भी सवाल खड़े होने लगते है जबकि अधिकारी इन केवलो को गुणवत्ता पूर्ण दिखाने में पीछे नहीं दिखाई देते तब इन गुणवत्ता पूर्ण केवल अपनी घटिया गुणवत्ता का बखान आग की लपटें उगलकर करती हैं जिससे नगर में दुर्घटना का भय बना रहता है परन्तु मंडल अधिकारी गडबडाई बिजली के भी भरपूर बिलो के माध्यम से वसूली मैं जुटे दिखाई देते है तथा उपभोक्ताओं से मनमानी राशि वसूली के मामले भी देखने सुनने को आसानी से मिल जाते है कहीं न कहीं मंडल के गडबड झाले मे नीचे से ऊपर तक लिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता था ।मंडल द्वारा किए जा रहे केवलो एवं अन्य मामलों की जांच उच्चस्तरीय हो जाये तो बडे गडबड झाले के उजागर होने से इनकार नहीं किया जा सकता था ।बहरहाल सरकार प्रशासन का बिजली वितरण कंपनी पर लगाम नहीं कसती तो बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जायेगी इसका सीधा असर यहां आने वाले पर्यटकों को भुगतना पड़ेगा तथा देशविदेश मे इस स्थल की छवि खराब होने से कोई नहीं रोक सकता है। इस मामले में इनका कहना है।।।जब इस मामले में जेई मनीष श्रीवास्तव से चर्चा करना चाही तो संपर्क नहीं हो सका ।तब सांची के बिजली लाइन मेन कन्छेदी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि आज मैं भी अपने घर पर अपने घरेलू काम से हूं वहां विद्धुत केंद्र पर ठेकेदार का आदमी है वो ही व्यवस्था देख रहा है ।तब आसानी से इस विख्यात स्थल की बिजली व्यवस्था का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल कर ठेकेदार के आदमी के भरोसे चल रही हैं तब बिजली व्यवस्था कैसे व्यवस्थित हो सकेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी