नसीमखान
रायसेन,, रायसेन पुलिस की लगातार सतत चैंकिग से पुलिस ने गश्ती के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोरिया इमलिया अवैध हथियार रखने एवं वनजीवो के शिकार करने की शंका की सूचना मिली थी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी अदिति वी सक्सेना के मार्गदर्शन में पुलिस ने दबिश दी तो दो आरोपी सिजाउद्दीन उर्फ बबलू पिता रहूप खान उम्र 35 वर्ष नसरुद्दीन पिता रहूप खान उम्र50 साल नि गोरिया को एक 0’22 बोर एक नाली बंदूक जिसमे मैगजीन तथा टेलीस्कोप है एक 0’22 बोर एक नाली बंदूक एवं चार नग जिंदा कारतूस के साथ बरामद की गई है ।आरोपियों पर पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के मामले हैं ।इस मामले में अहम भूमिका निभाने वाले एसडीओपी बाडी थाना प्रभारी सुल्तान पुर निरीक्षक एलडी मिश्रा उप नि ,विनोद परमार थाना प्रभारी भारकच्छ उपनि पदमा वरकरे थाना बाडी शामिल थे।






