तेजरफ्तार अल्ट्रो कार ने वाइक को मारी टक्कर एक की मौत दो गंभीर ।

नसीमखान
सांची,,, दोपहर आज उस समय काछीकानाखेडा गांव के सामने दुर्घटना घट गई जब विदिशा से अपनी रिश्तेदारी मे पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने वाइक मे जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा पति एवं बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया ।इस भयावह दुर्घटना से ग्रामीणों मे रोष बढ गया तथा चक्का जाम की स्थिति बन गई अतिरिक्त तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर समझाइश दी ।
आज दोपहर वाइक सवार दम्पत्ति सुन्दर कुश्वाह निवासी विदिशा अपने वाइक क्र एमपी 40 जेड 0 1549 से अपने रिश्तेदार काछीकानाखेडा गांव पहुंचे थे तथा रिश्तेदारी से निपट कर लौटने के लिए अपनी बाइक पर सवार हो गए कि तभी सडक पर तेज रफ्तार अल्ट्रो कार क्र एमपी 67 जेड ओ बी 1163 ने भोपाल की ओर से आते हुए तेज रफ्तार मे वाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वाइक पर बैठी उसकी पत्नी पूनम कुशवाहा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा सात वर्षीय बच्ची अंशु तथा पति सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना होते ही गाँव की भीड इकट्ठा हो गई लोगो ने सांची अस्पताल एम्बुलेंस को फोन किया परन्तु सांची अस्पताल के बिगडे ढर्रे के चलते मात्र दो किमी दूर घटना स्थल पर एम्बुलेंस पौन घंटे में पहुंच सकी ।इससे नाराज ग्रामीणों ने गांव पर तो हंगामा किया ही साथ ही इस अव्यवस्था को लेकर रोष प्रकट किया एवं अस्पताल में भी हंगामा हुआ ।तथा गांव वाले गतिअवरोधक की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम की स्थिति निर्मित हो गई सूचना मिलने ही अतिरिक्त तहसीलदार नियति साहू मौके पर पहुंच गई तथा ग्रामीणों को समझाइश दी एवं कार्यवाही का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर गांव वाले शांत हुए गंभीर घायल पिता पुत्री को सांची अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रिफर कर दिया गया ।ऐसा नहीं है कि यह घटना पहली हो इसके पहले भी अनेक घटनाएं इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधीगति से दौडने वाले वाहनों से घट चुकी हैं तथा लंबे समय से इस मार्ग पर व्यसतम क्षेत्र में गतिअवरोधक की मांग की जाती रही परन्तु न तो राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग न ही जिला प्रशासन की आंख ही खुल सकी जिसका खामियाजा लोगो को अपनी जान गंवाकर चुकाने पर मजबूर होना पड रहा है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल