सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में लाएं तेजी- कलेक्टर श्री दुबे

नसीमखान
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस आयोजित

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने विभागवार और तहसीलवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा निराकरण की प्रगति, राजस्व महाअभियान 3.0 तथा स्वामित्व योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले की रैंकिंग पर चर्चा करते हुए सभी जिला अधिकारियों, एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को आगामी चार दिवस में अधिक से अधिक सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी पूरी लगन और क्षमता से कार्य कर ग्रेडिंग और रैंकिंग में सुधार लाएं। सीएम हेल्पलाईन आमजन की शिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसमें लापरवाही ना बरती जाए।
कलेक्टर श्री दुबे ने उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम को भी सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री दुबे ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमाकंन, बटांकन, नामांतरण, नक्शा तरमीम सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाए। कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित ना रहे। उन्होंने सभी एसडीएम को अनुभाग स्तर पर प्रतिदिन की कार्यप्रगति की मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए। बैठक में स्वामित्व योजना के तहत की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा