मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

रायपुर : मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश
ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों  पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के रायपुर संभाग के शासकीय अस्पतालों में 03 चिकित्सा अधिकारियों, बिलासपुर संभाग में 06 चिकित्सा अधिकारियों, सरगुजा संभाग में 02 चिकित्सा अधिकारियों, बस्तर संभाग में 01 चिकित्सा अधिकारियों के साथ दुर्ग संभाग में 03 चिकित्सा  अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज इन नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इन डॉक्टरों को संबंधित जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला चिकित्सालयों में पदस्थ किया गया है। नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारी  की पदस्थापना से त्वरित इलाज में तेजी आएगी और चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों (संविदा) के जारी आदेश में डॉ. पी सुधाकर, डॉ. राहुल माणिकराव राठौड़, डॉ. समीरानन्दन रेड्डी सी. व डॉ. वी अमरिंदर को जिला अस्पताल बीजापुर व डॉ समीर रजक की जिला अस्पताल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पदस्थापना की गई है।

रायपुर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी (संविदा) के जारी आदेश में डॉ दीनेन्द्र प्रधान, डॉ. साक्षी नायक, डॉ. जाश्मीन चावड़ा बिलासपुर संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ विरेन्द्र कुमार सार्वा, डॉ. विशाल कुमार केसर, डॉ. उपासना साहू, डॉ जीनत शेख, डॉ निशि निर्मल, डॉ सौरव विश्वास सरगुजा संभाग हेतु जारी आदेश में डॉ. आस्था जयसवाल, डॉ प्रीति कुशवाहा दुर्ग संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. आकाश साहू, डॉ. समीक्षा डाकलिया, डॉ. स्वाती मिश्रा व बस्तर संभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी(संविदा) के जारी आदेश में डॉ. एम. रामाकृष्णा मादारापु को विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

    छत्तीसगढ़

    रबी फसल के लिए किसानों को मिला 336 करोड़ रूपए का कृषि ऋण

    रायपुर, Live खबर डेस्क छत्तीसगढ़ में 16.41 लाख हेक्टयर क्षेत्रों में चना, गेहू, मटर, अलसी, सरसों, मक्का, रागी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी है, जो कुल बोनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    • By admin
    • February 3, 2026
    • 5 views
    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।