रायपुर : वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वन चेतना केन्द्र मनगट्टा का किया निरीक्षण

वन एवं जलवायु, परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री  केदार कश्यप ने आज राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान वन चेतना केन्द्र मनगट्टा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन चेतना केन्द्र में कटहल और जामुन का पौधा रोपण किया।

वन मंत्री  कश्यप ने वनचेतना केंद्र मनगट्टा पहुंचने के बाद ट्री हाउस, मड हाउस, निर्माणाधीन स्टोन हाउस का निरीक्षण करने के बाद जीप में बैठकर बफरजोन का अवलोकन किया। उन्होंने रास्ते में रूक-रूककर वन्य जीवों के संबंध में अधिकारियों से पूछताछ करते हुए चीतलों के आहार व स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने वन चेतना केन्द्र के क्षेत्र, वन्यजीव और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। वन मंत्री ने मनगट्टा वन चेतना केन्द्र को पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा वन चेतना केन्द्र है। इसे आकर्षक रूप देने की जरूरत है।

वन चेतना केन्द्र मनगट्टा में चीतल, पायथन जैसे जानवरों की मौजूदगी इसे विशेष बनाती है। यहां पर और कौन-कौन से वन्यजीव रख सकते हैं, इसके लिए परीक्षण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री वी श्रीनिवास राव, सीसीएफ वन्य प्राणी, सीएफ, डीएफओ श्री आयुष जैन, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल