वर्षों से की जा रही पुलिया की मांग हुई पूरी ।विधायक ने किया लोकार्पण।

नसीमखान
सांची,,, ग्राम पंचायत अंबाडी अंतर्गत ग्रामीणों को आने जाने की समस्या से जूझना पड़ रहा था सरपंच के प्रयास से डोलाघाट पुलिया का निर्माण हुआ जिसका आज पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी एवं जिला पंचायत मीणा द्वारा फीता काटकर लोकार्पण किया गया ।
जानकारी के अनुसार सांची जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी पहुंच मार्ग डोलाघाट पुलिया न होने से ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी तथा इस पुलिया की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी ।पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी के प्रयास से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुलिया का आज विधायक डा प्रभूराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य मे लोकार्पण किया गया इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत सिंह मीणा थे ।इस अवसर पर जनपद पंचायत सांची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते उपाध्यक्ष वैजन्ती गंगा राम चौकसे जिला पंचायत सदस्य सपना लावरिया रायसेन शर्मिला चरणसिंह अहिरवार सदस्य जनपद पंचायत सांची ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कुन्ती रमेश कुमार अहिरवार एवं दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक भाजपा के वरिष्ठ नेता दातार सिंह मीणा मनोज अग्रवाल सहित अनेक क्षेत्र के सरपंच ग्रामीण उपस्थित थे ।कार्यक्रम का शुभारंभ विधिविधान से किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सरपंच श्रीमती कुन्ती रमेश कुमार ने डा चौधरी का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने कार्यक्रम में अपने अपने विचार व्यक्त किए ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा चौधरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य गांव गांव तक सडको का जाल बिछाना एवं जनजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुचाने तथा हर गरीब को अपना घर उपलब्ध कराना एवं सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है हम अपने क्षेत्र की छोटी बडी समस्या का समाधान करना तथा क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं हम अपने क्षेत्र को विकासशील बनाकर ही रहेंगे ।तथा हम अपने क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे ।इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को भी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए ।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण