नसीमखान
रायसेन,
कलेक्ट्रेट कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों में शुक्रवार को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी।






