रायपुर : भारतीय गणंत्रत की यात्रा में हमने उन्नत विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है-डॉ. रमन सिंह

गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला मुख्यालय दुर्ग में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पावन पर्व हमें यह अवसर प्रदान करता है कि हम देश की आजादी के लिए हमारे स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करें। देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पावन प्रयास, समर्पण, साहस, त्याग से न केवल देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई, अपितु एक सफल गणतंत्र भी निर्माण हुआ। विगत सात दशकों से अधिक की हमारे भारतीय गणतंत्र की यात्रा में हमने उन्न्त, विकसित प्रजातंत्र का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। हमारा राष्ट्रीय संविधान राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है। यह हमारे लिए केवल एक किताब नहीं है, बल्कि इसे हम जीवन की आचार संहिता मानते हैं।की उन्नति में हमारा क्या योगदान है। देश को हमसे क्या अपेक्षाएं है और क्या हम उन अपेक्षाओं को पूर्ण करने हेतु सजग और समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं। उपरोक्त प्रश्नों के उत्तर में ही देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र की अखण्डता का भाव छुपा हुआ है। मेरा आपसे यह अनुरोध है कि इन सभी प्रश्नों को आप स्वयं से अवश्य पूछें।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए उपलब्धि का विषय है कि भारतीय लोकतंत्र को विश्व एक आदर्श के रूप में मानता है। विशेष रूप से विगत डेढ़ दशकों में भारत ने दुनिया के समक्ष अपने आपकों तीसरी बड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में सफलता हासिल की है। भारतीय कला, संस्कृति, धर्म, दर्शन, आध्यात्म, योग, शिक्षा, विज्ञान और सामरिक क्षेत्र से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में हमारा देश आज न केवल आत्म निर्भर है अपितु विश्व के मानचित्र में अपना विशिष्ट स्थान बनाने में सफल हुआ है। इन उपलब्धियों का श्रेय देश के समर्पित निष्ठावान नागरिकों और कुशल नेतृत्व को जाता है। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर यह अवगत कराते हुए मुझे अपार प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की भवना के अनुरूप पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय विकास की अवधारण को पूर्ण करने में उत्तरोत्तर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शांति, समृद्धि और स्वावलम्बन का भाव आम जनों की जीवन शैली में स्पष्ट रूप से दिख रहा है। विशेष कर नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में एक नए दौर की शुरूवात हुई है। इस अवसर पर मैं राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और शांति को कायम रखने के लिए जिन बहादुर सुरक्षा सैनिकों ने अपने प्राणों की आहूति दी है उनके पावन बलिदान, वीरता और साहस को सादर नमन करता हूं, उन्हें अपनी सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के इस पुनीत अवसर पर लोगों को बधाई दी और आव्हान किया कि आइए हम सब मिलकर अपने भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लें, संविधान की भावना के अनुरूप देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागृत रहें।



गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला के साथ परेड का निरीक्षण किया और आम नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष), नगर सेना और जिला पुलिस बल (महिला), एनसीसी जुनियर एवं सीनियर रेडक्रॉस और स्काउट गाइड के 11 प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पारम्परिक एवं देश-भक्ति गीतों पर नयनाभिराम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभिन्न 16 विभागों ने झांकी के माध्यम से उपलब्धियां प्रदर्शित की गई। समारोह में विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक श्री गजेन्द्र यादव, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    नसीमखान सांचीसांची,,, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण अब गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। ऐतिहासिक महत्व वाले इस मार्ग पर…

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    नसीमखान सांची सांदीपनि स्कूल में पुष्पमालाओं से हुआ अभिनंदन, मेहनत और समर्पण की सराहना।सांची,,, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मकान जनगणना कार्य तेज गति से संचालित हो रहा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

    जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी