जिले के नवागत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने किया पदभार ग्रहणकलेक्टर कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

नसीमखान

रायसेन,
जिले के नवागत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आज 29 जनवरी को रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदभार गृहण किया गया। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा रायसेन कलेक्टर पदस्थापना से पहले राज्य कृषि विपणन बोर्ड मप्र में अपर सचिव थे।

नवागत कलेक्टर ने किया कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण नवागत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों का अवलोकन किया और अधिकारियों से विभागीय गतिविधियों के बारे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कर्मचारियों को समयबद्धता और पारदर्शिता के पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने डीएम कोर्ट, स्थापना शाखा, निर्वाचन शाखा, लोक सेवा प्रबंधन, जिला आबकारी कार्यालय, जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण कार्यालय, जिला कोषालय कार्यालय, जनसम्पर्क कार्यालय, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, भू-अभिलेख कार्यालय सहित कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम समय पर हो, विभागीय लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं तथा आमजन की समस्याओं का पूरी तत्परता से निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा