सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता, समयबद्धता और पारदर्शिता से निर्वहन करें- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान


शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई समीक्षा बैठक

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नवागत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों की गतिविधियों, योजनाओं की प्रगति तथा अद्योसंरचना से जुड़े कार्यो की जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। उन्होंने उपस्थित जिला अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, सभी पात्र नागरिकों तक शासन की योजनाओं, अभियान का लाभ पहुंचे। इसके लिए सभी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता, समयबद्धता और पारदर्शिता से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग की प्रतिमाह समीक्षा बैठक होगी। बैठक में विभागीय गतिविधियों की संतोषजनक जानकारी नहीं देने तथा शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री संजय गहरवाल तथा शासकीय आईटीआई रायसेन के अधीक्षक श्री प्रदीप खातेरकर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हंसराज चौधरी तथा जल निगम के महाप्रबंधक श्री आरके चावला को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
नवागत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन में जिले की रैंकिंग तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाईन जनसामान्य की शिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सभी अधिकारी अपने विभाग की शिकायतें स्वयं देखें और समयावधि में निराकरण कराएं। उन्होंने 50 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान ऑनलाईन की भी जानकारी ली।
नवागत कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की प्रगति तथा एनआरएलएम की गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने डीपीएम एनआरएलएम से स्व-सहायता समूहों के सीसी लिंकेज, लखपति दीदीयों की संख्या आदि की जानकारी ली। शहरी विकास अभिकरण की समीक्षा के दौरान उन्होंने पीओ डूडा से गत वर्ष स्वच्छता की रैंकिंग तथा वर्तमान वर्ष का लक्ष्य, प्रधानमंत्री आवास, अवैध कालोनियों की जानकारी, पीएम स्ट्रीट वेंडर आदि की जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा पीओ डूडा को मिश्र तालाब की सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कृषि विभाग की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि रायसेन जिला कृषि प्रधान जिला है! किस प्रकार किसानों की आमदानी बढ़ाई जा सकती है, इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने नंदन फलोद्यान योजना की भी जानकारी ली।
बैठक में महिला बाल विकास विभाग की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रों की संख्या, उनमें विद्युत तथा नल कनेक्शन सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्कूलों की संख्या, मध्यान्ह भोजन वितरण, स्कूल चलें हम अभियान हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी तथा डीपीसी को निर्देश दिए गए कि स्कूल चलें हम अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु अभी से तैयारियां की जाएं। बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को वापस स्कूल लाने हेतु कार्ययोजना बनाएं। उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण की भी जानकारी ली।
बैठक में कौशल विकास उन्नयन पर चर्चा करते हुए अधीक्षक शासकीय आईटीआई को निर्देश दिए कि जिन बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है वह वर्तमान में क्या कर रहे हैं, आगामी बैठक में इसकी जानकारी साथ लाएं। आर सेटी संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जिले में पीएचई विभाग तथा जल निगम द्वारा संचालित परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनका बेहतर क्रियान्वयन किया जाए तथा प्रगतिरत परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट संभावित ग्रामों को चिन्हित कर पेयजल उपलब्धता हेतु तैयारी करने के निर्देश दिए।
जिले में स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कलेक्टर द्वारा सीएमएचओ को निर्देश दिए गए कि मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिले। मरीजों के उपचार में विलम्ब ना हो और ना ही किसी प्रकार की लापरवाही हो। स्वास्थ्य केन्द्रों, आरोग्य केन्द्रों पर बेहतर उपचार मिलें, सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। उन्होंने जिले में आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना शेष है, उनके आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनाएं जाएं। बैठक में बताया गया कि जिले में लगभग 896000 आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिनमें से 816000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, एनआरसी, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, संयुक्त कलेक्टर श्री केसी परते तथा डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष सिंह सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा