नसीमखान
जिले के नवागत कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा हलाली डेम स्थित रामकली गौशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौशाला में पशुओं की संख्या, उनके चारा-पानी प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही गौशाला में गोबर से बनाई जा रही गौकाष्ठ का भी अवलोकन किया तथा जिले की अन्य गौशालाओं में भी गौकाष्ठ निर्माण को बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।






