महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नशा मुक्त संकल्प दिवस मनाया।

नसीमखान
सांची,,, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय एवं दिव्याग सशक्तिकरण विभाग के निर्देश पर डीडीएसी के सदस्यों ने क्षेत्र के स्कूलों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने मद्य निषेध हेतु संकल्प दिवस मनाया गया इस अवसर पर शपथ भी दिलाई गई।
जानकारी के अनुसार आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर डीडी एसी द्वारा आसपास ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में पहुंच कर नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर विद्यालयों के शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे इस अवसर पर गुलगांव सलामतपुर हा सेकंडरी स्कूल पग्नेश्वर मेहगांव रतनपुर बांसखेडा बिलौरी चिरोली सहित अन्य स्कूलों में नशा मुक्त शिविर आयोजित किए गए इस अवसर पर डीडीएसी के डायरेक्टर वेदप्रकाश शर्मा कार्डिनेटर केसर जहाँ डा बीएस दांगी डा रमेश सोनकर काउंसलर अतुल जाट कीर्ति शर्मा अंजलि चौकसे अंकित आर्य प्रकाश लोधी रामकृष्ण शर्मा मुस्कान राजपूत सुरेंद्र रघुवंशी सहित अन्य उपस्थित थे ।इस अवसर पर डायरेक्टर श्री शर्मा ने शिक्षकों स्कूली बच्चों ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूल के बच्चे भी नशा मुक्त समाज का निर्माण करने मे अहम भूमिका निभा सकते है आज हमारे समाज में नशे का चलन इतना बढ गया है कि युवा वर्ग भी इसकी चपेट में जकडा गया है हमें समाज को नशा मुक्त करने आगे आना होगा ।इस अवसर पर डा दांगी नै कहा नशा समाज के लिए बहुत घातक हो गया है इससे अनेक बीमारी हृदय रोग उच्च रक्तचाप कैंसर शुगर किडनी लीवर से सम्बंधित बीमारी फैलने की आशंका बन जाती हैं इसी प्रकार तम्बाकू गुटखा भी स्वास्थ्य के लिए घातक है इनसे बचने की जरूरत है डा रमेश सोनकर ने कहा कि रोगमुक्त समाज की स्थापना के लिए हमें नशा मुक्त समाज की स्थापना करनी होगी जिससे समाज स्वस्थ्य होगा ।इस अवसर पर केसरजहां ने कहा आज हमारा समाज नशे की जकड़ मैं जकडा गया है हमारा युवा वर्ग नशे की लत मे पड गया है स्कूल बच्चे सहित युवा वर्ग तम्बाकू सिगरेट गुटखा की लत की तरफ बढ रहे हैं हमें बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने की जरुरत है हम इन नशे के गंभीर परिणाम से अनजान हैं हमारा प्रयास है हम नशे के प्रति समाज को जागरूक करें तथा स्वस्थ समाज की स्थापना करें ।इस अवसर पर अन्य लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किए इन शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच एव पंच भी उपस्थित रहे ।इन शिविर में नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई ।

  • editornaseem

    Related Posts

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    नसीमखान सांचीसांची,,, सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेहगांव में आज खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फसल जलकर राख हो गई। यह घटना जयमातादी…

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।