34 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद सीआईएसएफ राजबहादुर सिंह हुए सेवानिवृत्त

विदाई समारोह का हुआ आयोजन

संवाददाता, दीपक कुमार गर्ग जयसिंहनगर

हाल ही में ग्राम पंचायत बसोहरा निवासी राजबहादुर सिंह पिता कमलभान सिंह ने विगत 31 जनवरी 2025 को 58 वर्ष की उम्र में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की घोषणा की। सेवाकाल की बात की जाए तो वे 10 अप्रैल 1990 से 31 जनवरी 2025 तक लगभग 34 वर्षों से अधिक उन्होंने सीआईएसएफ में अपने समर्पण कड़ी मेहनत एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया एवं सीआईएसएफ की उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

स्मृतिचिह्न देकर किया सम्मानित

सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर सीआईएसएफ यूनिट एसईसीएल बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपमहानिरीक्षक, सीनियर कमांडेंट भास्कर कुमार एवं यूनिट के सभी अधिकारियों सहित बल सदस्यों की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्ति का बताया कारण

विदाई समारोह के दौरान जब उनसे समय से पहले सेवानिवृत्ति का कारण पूछा गया तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मुझे देश सेवा का कर्त्तव्य पूरा करते हुए अब एक पुत्र और पति के कर्त्तव्यों का निर्वहन करना होगा क्योंकि मेरे पिता जी और पत्नी दोनों की ही तबीयत खराब रहती है। इसलिए अब यह लगा कि बाकी का समय अपने परिवार के साथ गुजारना बेहतर होगा, इसलिए मैंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। इस दौरान मुख्य रूप से उपमहानिरीक्षक, सीनियर कमांडेंट, यूनिट के सभी अधिकारी, बल सदस्यों सहित उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश