नसीमखान
रायसेन
माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सोहाने के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में दिनांक 08 मार्च 2025 को आयोजित हो रही नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में दिनांक 08.02.2025 को समय दोपहर 02ः00 बजे से जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, मामलों के शीघ्र निपटान हेतु रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही, विभिन्न विभागों और अधिवक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा किया जा सके।
बैठक में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीष सहित विषेष न्यायाधीष श्री अरविन्द रघुवंषी, प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविन्द जैन, प्रथम जिला न्यायाधीष श्री सचिन जैन, द्वितीय जिला न्यायाधीष श्री महेष कुमार माली, तृतीय जिला न्यायाधीष श्री सुनील कुमार शौक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राजेन्द्र सिंह शाक्या, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मनीष अनुरागी, श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना, सुश्री दीपिका यादव, श्री संचित अस्थाना भौतिक रूप से एवं तहसील स्तर पर पदस्थ न्यायिक अधिकारी ऑनलाईन माध्यम से उपस्थित रहे।






