कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्टर श्री अरुण विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस खाद्य सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच कर मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले खाद्य
विक्रेताओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। बाड़ी स्थित ढाबा से पनीर, तुअर दाल, बासमती चावल, आटा तथा खरगौन तह. बरेली स्थित मार्ट से घी तथा डस्ट चाय के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए । राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल से संबंधित नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर गुणदोष के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जावेगी। इसी प्रकार जे.जे. रोड पर हाईवे किनारे स्थित नाश्ता जैसे कचौड़ी, समोसा,
जलेबी इत्यादि का विक्रय करने वाले छोटे खाद्य कारोबारियों को समझाईश दी गई कि
भविष्य में खाद्य पदार्थों जैसे कचौड़ी, समोसा, जलेबी इत्यादि को न्यूजपेपर /अखबार
में सर्व कर विक्रय न करें। खाद्य सुरक्षा प्रशासन रायसेन द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि न्यूजपेपर/अखबार पर खाद्य पदार्थ रखकर क्रय कर उपभोग न करें, क्योंकि अखबार की
इंक (नैफ्थलीन) खाद्य पदार्थों दूषित करती है। यह इंक कैंसरकारक होने से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण