हजारों साल प्राचीन भगवान विष्णु की प्रतिमा पुरातत्व सर्वेक्षण से कोसों दूर

नसीमखान
सांची,,, वैसे तो इस स्थल को हजारों साल पुरातात्विक संपदा अपने मैं समेट कर रखने के लिए विश्व भर मे जाना जाता है इस कारण देशविदेश से लोग इस पुरातात्विक इतिहास की ऐतिहासिकता से रूबरू होने की ललक मन मे लेकर आते है ।इस पुरातात्विक संपदा को सुरक्षित संरक्षण का जिम्मा पुरातत्व विभाग वहन करता है बहुमूल्य बेशकीमती धरोहरों को तो विभाग ने अपने अधीन ले लिया परन्तु इस स्थल का समूचा क्षेत्र अपनी पुरातात्विक ता अपने मे समेटे हुए है जो उक्त विभाग की अनदेखी के चलते बिखरे पड़े होने पर मजबूर है ।
जानकारी के अनुसार यह नगर अपने आप मे पुरासम्पदा समेटे हुए है इस हजारों साल पुरानी पुरा संपदा को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने पुरातत्व विभाग सर्वेक्षण करता है इस पुरातात्विक ऐतिहासिकता से रूबरू होने देश विदेश के लोग यहाँआते रहते है तथा जितनी संपदा पुरातत्व विभाग अपने अधीन ले सकता था लेकर सुरक्षित कर ली परंतु इस स्थल का पूरा क्षेत्र ही पुरातात्विक ऐतिहासिकता से पटा पडा है ऐसी अनेकों संपदा जो अपने मे हजारों साल पुरानी ऐतिहासिकता समेटे हुए खुले आसमान के नीचे भगवान भरोसे बिखरी पड़ी दिखाई दे जाती हैं जिनकी सुध लेने का किसी के पास समय नहीं दिखाई देता है कुछ तो ऐसी पुरातात्विक संपदा हैं जिनकी देखरेख आसपास के लोगों को करना पडती है तथा लोगों की बदौलत आज वह दिखाई दे जाती हैं ।इस स्थल से मात्र डेढ किमी की दूरी पर स्थित एक पहाड़ी जिसे नागौरी की पहाड़ी के नाम से जाना जाता है बताया जाता है इस पहाड़ी पर अनेक बेशकीमती प्रतिमाओं को निखारा गया था तथा आज भी यह पहाडी अपने आप मे बहुत सी बेशकीमती संपदा समेटे हुए है इसी पहाड़ी पर इसके एक छोर पर भगवान विष्णु की हजारों साल प्राचीन प्रतिमा भी मौजूद हैं तथा इस प्रतिमा के सर के ऊपरी हिस्से में सर्पों का मुकुट सा दिखाई देता है हालांकि हजारों साल प्राचीन इस प्रतिमा को खंडित सा किया दिखाई देता है बताया जाता है इस प्रतिमा के निकट अनेक छोटी मोटी संपदा भी बिखरी पड़ी थी वर्षों बिखरी पड़ी संपदा को अपने आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने सैकड़ों साल पहले इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली थी तथा इस प्रतिमा के सभी खंडित भागों को एकत्रित कर उसे मूर्तरुप देने का प्रयास किया एवं भगवान विष्णु की प्रतिमा को खडी कर उसे अपने मूर्तरुप मे लाने का ,प्रयास किया तथा सभी हिस्से इकट्ठा कर प्रतिमा को खडी कर दी गई एवं गांव वाले बताते है हमारे पुरखों ने इन इन्हें मूर्तरुप देने की काफी मशक्कत की एवं हमें विरासत में यह बिखरी पड़ी पुरा संपदा सौंप गए जिसको हम सभी गांव के लोग आपस मे मिलजुलकर रखरखाव करते हैं इसके साथ ही बताया कि .यह प्रतिमा हमारे पूर्वज बताया करते थे यह भगवान विष्णु की यह प्रतिमा रही होगी तबसे ही हम सभी मिलकार इसकीतीज त्यौहार पर पूजा अर्चना करते है तथा हर दिन दीपक जलाते हैं यह सिलसिला काफी बरसों से चलता आ रहा है ।काफी बरसों से यह सिलसिला बदस्तूर जारी है जिससे यह प्रतिमा खंडित होने से बचाने हम सभी ग्राम वासी प्रयास रत रहते है तथा इसकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं बावजूद इसके इस स्थल की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक संपदा को सुरक्षित एवं संरक्षित करने पर विभाग करोडों रुपये फूंक रही हैं परन्तु बिखरी पड़ी पुरासम्पदा को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने न तो पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों न ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ही सुध लेने की फुरसत मिल पाई है हालांकि ऐसी बिखरी पड़ी पुरासंपदा को सुरक्षित एवं संरक्षित करने पुरातत्व विभाग द्वारा एक संग्रहालय को भी अस्तित्व में लाया गया था जिसमे आजभी बेशकीमती पुरासंपदा को पर्यटकों के देखने के लिये उसमे अनेक पुरासम्पदा को सुरक्षित एवं संरक्षित कर रखा गया है तथा संग्रहालय परिसर भी इतना लंबे चौडे क्षेत्र में फैला हुआ है कि आसपास बिखरी पड़ी पुरा संपदा कै सुरक्षित एवं संरक्षित किया जा सकता है परन्तु यह बिखरीपडी पुरासम्पदा को अपने सुरक्षित एवं संरक्षण की लगातार दरकार बनी हुई है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण