महाशिवरात्रि के महापर्व को लेकर पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत निकाला फ्लैगमार्च

नसीमखान
सांची,,, बुधवार महाशिवरात्रि का महापर्व मनाने की नगर में जोरशोर से तैयारी चल रही हैं तथा नगर भर मे विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन की रूपरेखा तय की जा रही हैं इस अवसर पर नगर भर मे नगर भगवान भोले के जयकारों से गुंजायमान होगा इस मौके पर नगर के किन्नर समाज ने भी किन्नर समाज की गुरु खुशी शर्मा के नेतृत्व में किन्नरों ने भी नगर भर मे शिवबारात निकालने की रूप रेखा तैयार की है इस अवसर पर भव्य आयोजन किया जायेगा नगर भर के शिवमंदिरों सहित तमाम मंदिरों की सजावट की गई है ।इस महाशिवरात्रि का पावन पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कडे इंतजाम कर लिए हैं तथा नगर भर मे पुलिस की चौकसी बढा दी गई है इस महापर्व के संपन्न कराने के लिए आज नगर में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन मे एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नितिन अहिरवार सहित पुलिस अधिकारी सहित दलबल के साथ सांची नगर में विभिन्न मार्ग से होते हुए फ्लेगमार्च निकाला ।जिससे यह महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके इसके साथ ही पुलिस ने आसपास क्षेत्र सलामतपुर सहित गुलगांव मे भी फ्लेगमार्च निकाल कर संदेश दिया कि इस महापर्व को शातिपूर्वक संपन्न कराया जा सके ।इस अवसर पर थाना प्रभारी नितिन अहिरवार ने बताया कि थानांतर्गत क्षेत्र भर मे महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस चाकचौबंद हो चुकी है एवं नगर भर मे गश्त बढा दी गई है तथा अशांति फैलाने वाले एवं असामाजिक तत्वों शराबियों पर विशेष नजर रखी जा रही है ।

  • editornaseem

    Related Posts

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    नसीमखान सांची, रायसेन नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, सड़कों पर अवैध पार्किंग और पुलिस की सक्रियता को लेकर नागरिकों में चर्चा तेज सांची,, विश्व स्तर पर अपनी ऐतिहासिक पहचान रखने वाले…

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 4 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश