नसीमखान
रायसेन,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना अंतर्गत रायसेन सहित अन्य जिलो के 23,162 श्रमिक परिवारों को ₹505 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले के भी 404 श्रमिक परिवारों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 09 करोड़ दो लाख रू की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीडियो कॉफ्रेंस कक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, श्रम पदाधिकारी श्री जीएस मेहदेले सहित अन्य अधिकारी और हितग्राही उपस्थित रहे।






