जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
प्रदेश संवाददाता, दिलेश्वरचौहान
,
जिला शक्ति के गांडा समाज के तत्वाधान में स्थानीय चुनाव में जीते हुए पंच ,सरपंच ,बीडीसी,जनपद सदस्य, नवनिर्वाचित हुए हैं।
उनकी सम्मान समारोह के रूप में स्वागत किया गया ।
एवं 45 प्रमाण पत्र दिया गया।
समाज के लिए यह खुशी की बात है की बाबा साहब अंबेडकर के अथक प्रयास से आज गरीब समाज चुनाव में जीत कर ,समाज एवं जनता की जन समस्या को हल कर रहे हैं।
31., 3.2025 को ग्राम पंचायत का कचंदा में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें समाज के
वरिष्ठ सरपंच पितृ चौहान ,मंथीर चौहान, संजीव चौहान और भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
जिसमें नवनिर्वाचित ,बीडीसी ,सरपंच पंच पूरे जिले में छत्तीसगढ़ स्तर पर भी चुने हुए जनप्रतिनिधि के लिए गौरव का विषय रहा।
ग्राम पंचायत कचंदा के पितृ चौहान ने कहा कि समाज के उत्थान एवं मौलिक अधिकार ,तथा समाज के हित में इस तरह के कार्यक्रम बहुत ही जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा समाज के युवा
2025 के ग्राम पंचायत नगर पंचायत चुनाव में समाज के काफी तादाद में पंच ,पार्षद, जनपद, जिला पंचायत में चुनकर आए हैं उन लोगों को शुभकामनाएं दी है।






