जनता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है- केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान

नसीमखान
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने गैरतगंज में नवीन आईटीआई भवन और रमपुरा में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का किया लोकार्पण

रायसेन,
गैरतगंज में आयोजित शासकीय आईटीआई भवन का लोकार्पण सहित विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा भूमिपूजन कार्यक्रम का केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही ईश्वर की पूजा है। यह दृढ़ संकल्प है कि जनता के जीवन में कोई तकलीफ ना हो, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनकल्याणकारी और विकास कार्य कर रही है।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। वर्षो से कच्चे मकान और झोपड़ी में रह रहे गरीबों के सिर पर अब पक्की छत है। कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से छूटेगा नहीं, सर्वे करके सभी पात्र हितग्राहियों के पक्के मकान बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले सात महीने में ही सांची विधानसभा क्षेत्र में 7385 हितग्राहियों के पीएम आवास स्वीकृत हुए हैं। केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के सर्वे से छूटे नहीं।
जल जीवन मिशन का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचे, इसके लिए जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर में टोंटी से जल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने मंच से ही पीएचई तथा जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नल जल योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए जिससे कि प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। साल में एक लाख से अधिक लखपति दीदी बनेंगी। हर महिला को स्व-सहायता समूह से जोड़ा जाए। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि गॉवों को गरीबी मुक्त बनाना है। विकसित भारत में कोई गरीब नहीं होगा। 09 गांव आदर्श ग्राम बनाए जाएंगे। गांव के लोग तय करें कि किस तरह से गरीबी दूर की जा सकती है।
कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आज केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यहां शासकीय आईटीआई के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया है। इसमें नवीन व्यवसाय हेतु 6 ट्रेड का मुख्य भवन, 60 सीटर बालक छात्रावास, 60 सीटर बालिका छात्रावास, एक नग एफ टाईप आवास गृह, दो नग एच टाईप और चार नग आई टाईप आवास गृहों का निर्माण किया गया है। यह जिले की सबसे बड़ी आईटीआई है। इस आईटीआई से ना सिर्फ गैरतगंज बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। उनका कौशल उन्नयन होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में चहूॅओर विकास की गंगा बह रही है। स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल-आंगनवाड़ी भवन आदि का निर्माण हो रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहूला में बांध बन रहा है, जिससे कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व केबीनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इन विकास कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजनकेन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान द्वारा गैरतगंज में 1263.42 लाख रू लागत से निर्मित शासकीय आईटीआई भवन का और ग्राम रमपुरा में 230 लाख रू लागत से निर्मित नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का लोकार्पण किया गया। साथ ही गैरतगंज नगर में वार्ड क्रमांक-15 स्थित शमशान घाट में 9.68 लाख रू लागत से टीनशेड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक-05 में 9.68 लाख रू लागत से टीनशेड निर्माण कार्य और 31.97 लाख रू लागत से शमशान घाट की बाउण्ड्री वॉल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक डॉ चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के हितलाभ, हितग्राहियों को प्रदान किए गए।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान