नरवाई आग से बचाने कलेक्टर के आदेश भी दरकिनार ।

नसीमखान
सांची ,,
सांची क्षेत्र में रबी की फसलें कटने के बाद खेतों में नरवाई (फसल के बचे हुए डंठल) मे लगातार आग लगाकर खेतों की सफाई जारी है किसान परंपरागत रूप से खेतों की सफाई के लिए नरवाई में आग लगा रहे हैं, जिससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
नरवाई जलाने की प्रक्रिया से न केवल आसपास क्षेत्र के खेतों में बची हुई फसल पर आग का खतरा मंडरा रहा है, बल्कि इससे आसपास के क्षेत्र में भारी मात्रा में धुआं फैल रहा है। धुएं के साथ उड़ती कालिख घरों तक पहुँच रही है, जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है साथ ही वातावरण में प्रदूषण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं नरवाई जलाने के नाम पर पशुओं को मिलने वाला आहार भी नष्ट हो रहा है जिससे भविष्य में पशुओं के भूखे मरने की आशंका भी बढ रही है ।नरवाई मे आग लगने पर प्रशासन मे बैठे जिम्मेदार भी बेखबर बने हुए हैं ।
खेती की उर्वरक शक्ति को भी नुकसान:
विशेषज्ञों का मानना है कि नरवाई जलाने से मिट्टी की ऊपरी परत की जैविक गुणवत्ता नष्ट होती है, जिससे खेत की उर्वरक शक्ति प्रभावित होती है। यह लंबे समय में उत्पादन को नुकसान पहुंचाता है।
प्रशासन का आदेश लेकिन पालन नहीं:
हालांकि कलेक्टर द्वारा नरवाई जलाने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है, परंतु उसकी अवहेलना खुलेआम हो रही है। प्रशासन द्वारा जागरूकता फैलाने और जुर्माने की चेतावनी देने के बावजूद किसान अभी भी खेतों में नरवाई को जलाकर साफ करने में लगे हैं।
खेतों में खडे हरे भरे पेडपौध भी झुलस जाते।
इस नरवाई जलने से न केवल खेती की भूमि की ही उर्बरकता नष्ट होती है बल्कि खेतों में खडे पेडपौधे भी इस आग की चपेट में आने से झुलस जाते है जिससे वातावरण में आक्सीजन की कमी भी बढ जाती हैं ।
स्थानीय नागरिकों की मांग:
स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों को अपनाया जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि आम जनजीवन और खेती दोनों सुरक्षित रह सकें।तथा पशुओं को भी आहार मिल सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान