सांची: एसबीआई बैंक के सामने ट्रक रैलिंग से टकराया, बड़ी दुर्घटना टली

नसीमखान
सांची (प्रतिनिधि):
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब विदिशा से भोपाल की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सांची स्थित एसबीआई बैंक के सामने अनियंत्रित होकर लोहे की रैलिंग से टकरा गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक रैलिंग को तोड़ता हुआ सड़क किनारे रुक गया, हालांकि सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई और ट्रक आसपास के घरों में घुसने से बच गया।
देर रात हुई इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। रहवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए गतिअवरोधकों (स्पीड ब्रेकर) के साथ किसी प्रकार का संकेतक या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे वाहन चालक अनभिज्ञ रहते हैं और तेज गति में ब्रेकर पर गाड़ी उछलने से दुर्घटनाएं घटित होती हैं। रहवासियों का कहना है कि रातभर गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज आवाज से वे चैन की नींद नहीं सो पाते।
इस गंभीर मुद्दे को कई बार प्रशासन के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। न तो लोहे की जानलेवा रैलिंग को हटाया गया है, न ही यातायात संकेतों की उचित व्यवस्था की गई है। इससे नगरवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष विक्रमप्रताप सिंह ‘शनि पटेल’ ने बताया कि वे जल्द ही इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें रैलिंग हटाने और गतिअवरोधकों पर चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की जाएगी। उनका कहना है कि यह कदम आवश्यक है ताकि इस ऐतिहासिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
नगरवासी अब एक ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी बड़ी त्रासदी को रोका जा सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश