जिला पंचायत सीईओ ने वित्तीय अनियमितताएं करने पर पंचायत सचिव को किया निलंबित, रोजगार सहायक की सेवा समाप्त

नसीमखान

रायसेन,
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने वित्तीय अनियमितताएं करने पर ग्राम पंचायत आमखेड़ा के पंचायत सचिव श्री रामचरण सक्सेना को निलंबित कर दिया है और रोजगार सहायक श्री अशोक विश्वकर्मा की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। विगत 18 मार्च 2025 को जनसुनवाई में गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत आमखेड़ा की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि मनरेगा अंतर्गत लगभग 14 लाख 83 हजार रुपए स्टॉप डैम निर्माण की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन ग्राम पंचायत आमखेड़ा में मौके पर कोई कार्य नहीं किया गया है।
इस वित्तीय अनियमितता संबंधित शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई। जांच दल द्वारा निरीक्षण किए जाने के उपरांत गैरतगंज जनपद सीईओ द्वारा पत्र प्रेषित प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत आमखेड़ा में निर्माण कार्य 2 वर्ष से ज्यादा होने के बाद भी मौके पर ग्राम पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया है! जिसमें पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को स्वीकृत निर्माण कार्य की राशि दुरुपयोग कर जनहित के निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितता का दोषी पाया गया है। ग्राम पंचायत आमखेड़ा के सचिव श्री रामचरण सक्सेना एवं रोजगार सहायक को कार्यालय के माध्यम से शिकायत के संबंध में 11 अप्रैल 2025 को समक्ष सुनवाई हेतु अवसर दिया गया। पंचायत सचिव रामचारण सक्सेना एवं रोजगार सहायक अशोक विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत उत्तर में स्टॉप डैम निर्माण जलालपुर के संबंध में कोई भी साक्ष्य या फोटोग्राफ अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए, ना ही उनके द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में कोई भी रुचि ली गई। संबंधितों द्वारा प्रस्तुत उत्तर संतोषप्रद नहीं पाया गया तथा इस स्थिति में स्पष्ट हुआ है कि पंचायत सचिव रामचरण सक्सेना एवं ग्राम रोजगार सहायक अशोक विश्वकर्मा द्वारा शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गंभीर अनुशासनहीनता की गई है। जिसके परिणाम स्वरूप पंचायत सचिव आमखेड़ा रामचरण सक्सेना को तत्काल निलंबित कर दिया गया है एवं रोजगार सहायक अशोक विश्वकर्मा की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान