समझाईश के बाद भी नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध करें कार्रवाई- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान
सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में रायसेन जिला पुनः प्रदेश में पहले स्थान पर
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में टीएल बैठक सम्पन्न

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, विभागीय गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा उनके निराकरण की विभागवार समीक्षा की। रायसेन जिले ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में पुनः पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों की मेहनत और प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यहां रूकना नहीं है। सभी अधिकारी और अधिक मेहनत करें तथा जो सीएम हेल्पलाईन शिकायतें शेष हैं और जो प्राप्त हो रही हैं, उनका समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराएं। उन्होंने सी तथा बी ग्रेड में शामिल विभागों के अधिकारियों को समयावधि में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए आयोजित की जा रहीं जागरूकता गतिविधियों तथा नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए एसडीएम, कृषि और पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को नरवाई नहीं जलाने की समझाईश देने के साथ ही नरवाई के उचित प्रबंधन हेतु विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जाए। बड़े रकबे वाले किसानों को भी नरवाई नहीं जलाने की समझाईश दी जाए। इसके बाद भी नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार एफआईआर तथा जुर्माने की कार्यवाही की जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ई-केवायसी कार्य की तहसील और जनपदवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि यह कार्य समयावधि में पूर्ण किया जाना है। सभी एसडीएम, जनपद सीईओ तथा सीएमओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मॉनीटरिंग करें और प्रतिदिन की कार्यप्रगति से अवगत कराएं। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि नागरिकों को जल संरक्षण हेतु प्रेरित करें। साथ ही अभियान के तहत जो नवीन कार्य प्रारंभ किए जाने हैं, उन्हें शीघ्र प्रारंभ किया जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों की सुविधा हेतु प्याऊ लगाने की जानकारी लेते हुए कहा कि प्याऊ में शुरू और शीतल पानी उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाईकोर्ट में जबावदावा लगाने वाले प्रकरणों को गंभीरता से लें और समय से हाईकोर्ट में जबावदावा लगवाएं। हाईकोर्ट द्वारा प्रकरणों में जारी निर्देशों का शीघ्र पालन भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जानकारी लेते हुए पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या ना हो, हैण्डपम्प या नलकूप खराब होने की सूचना प्राप्त होते ही शीघ्र सुधरवाए जाएं। इसी प्रकार पीओ डूडा को भी नगरीय क्षेत्रों में सतत् पेयजल आपूर्ति संबंधी निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत किश्तवार प्रगति की समीक्षा की गई। जिले की सभी जनपद पंचायतों में गत एक सप्ताह में पीएम आवास योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी जनपद सीईओ को ग्रामों का भ्रमण पीएम आवास निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग करने और हितग्राहियों से संवाद कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए एएनसी पंजीयन के विरूद्ध शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को समय पर त्वरित उपचार मिले, यह सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में खनिज विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पीएचई, जल निगम, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की योजनाओं तथा गतिविधियों की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर्स और जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश