जनसुनवाई में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

नसीमखान

रायसेन,
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में प्रति मंगलवार की भांति आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में आए गैरतगंज तहसील के ग्राम अंधियारी निवासी श्री हाथीराम पिता श्री हल्केवीर ने भूमि पर कब्जा दिलाने संबंधी आवेदन देते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को बताया कि ग्राम जमुनियाखास में 2.923 हैक्टेयर कृषि भूमि उसके नाम दर्ज है, जिस पर पड़ोसी किसानों द्वारा कब्जा कर रखा है। न्यायालय नायब तहसीलदार वृत्त गढ़ी तहसील गैरतगंज में धारा 250 का प्रकरण लगाया था जिसमें उसे भूमि का कब्जा दिलाने का आदेश हुआ है, लेकिन आज दिनांक तक उसे भूमि का कब्जा नहीं मिला है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से गैरतगंज तहसीलदार को भूमि का कब्जा दिलाए जाने संबंध में निर्देश दिए।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पठारी अंतर्गत ग्राम खेडा टोला निवासी ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उनके टोला में लगभग 10-15 परिवार निवास करते हैं, लेकिन पानी की सुविधा नहीं होने से उन्हें खेतों में से कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिसमें काफी परेशानी हो रही है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को ग्रामीणों की पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम वावलिया निवासी पूनम ने कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को आवेदन देते हुए बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पहले उसका नाम पिता की खाद्यान्न पर्ची में जुड़ा था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद उसका नाम खाद्यान्न पर्ची से कट गया है। जिस कारण उसे खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। कलेक्टर द्वारा डीएसओ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में लगभग 94 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त अधिकांश आवेदन पीएम आवास, अतिक्रमण, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, आर्थिक सहायता, विद्युत सहित योजनाओं के लाभ से संबंधित थे। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी जनसुनवाई में शामिल हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश