ग्राम पंचायत चितराव में सचिव द्वारा अपात्र लोगों को पात्र बना दिया जा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग शहडोल

जयसिंहनगर_ शासन ने गरीब वर्ग को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर सुलभ कराने का सपना ग्राम में चूर-चूर होता नजर आ रहा है। गांव में गरीबों तक आवास योजना पहुंची ही नहीं है। जयसिंहनगर विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चितराव में कई लोग ऐसे हैं जो जीवन की मूलभूत आवश्यकता से आज भी कोसों दूर हैं। यह लोग आज भी कहीं झोपड़ी बनाकर या किराए के मकानों में अपना जीवन बसर कर रहे हैं।

सूत्रों की माने तो ग्रामीण अंचलों में सचिवीय सिस्टम पूरी तरह चरमराया हुआ है। उन्हें मात्र वो ही लोग दिखते हैं जो उन्हें सुविधा शुल्क मुहैया कराते हैं। या फिर किसी की तानाशाही के सामने अपने आप को नतमस्तक कर देते हैं। उनको ही आवास, शौचालय या अन्य लाभ मिलते है।

सूत्रों की माने तो जब से आवास योजना की बाग डोर रोजगार सहायकों के हाथ गई है तब से गरीबों के लिए बनाई यह योजना रोजगार सहायकों के लिए मोटी कमाई का जरिया बन चुकी है। गांव में पदस्थ रोजगार सहायक द्वारा आवास योजना का लाभ दिलाने के एवज में गरीबों से पैसों की मांग की जाती हैं, लेकिन जब उनके द्वारा की जा रही रकम हितग्राही नहीं देता है तो उनका नाम लिस्ट में पहले से आखिर में कब पहुंच जाता या कब उन्हें पात्र की जगह अपात्र बना दिया जाता उनको खुद पता नहीं होता। जिससे गांव के अधिकांश गरीब शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत चितराव में इनको दिया जा रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अपात्र हितग्राही आशा शुक्ला पति इंद्रमणि 1 लाख मुख्यमंत्री आवास पूर्व में राशि मिल चुका है फिर भी मनमानी ढंग से प्रधानमंत्री आवास दिया गया है 18 एकड़ भूमि स्वामी भी है 20 कमरे का पक्का मकान भी है
दूसरा मोहन साहू पिता हीरालाल साहू पंचायत के बगल में पर्याप्त पक्का मकान है और पिकअप वाहन भी है
तीसरा गयादिन साहू पिता जगदीश साहू शिव मंदिर के पास घर पक्का मकान 15 एकड़ जमीन इनके पास भी है सचिव द्वारा इनको भी योजना का लाभ दिलवा रहे है चौथा तिरथी साहू पति सूरजदीन साहू इनके पास पर्याप्त पक्का मकान और 15 एकड़ जमीन है
पांचमा नाम महेश साहू पिता लक्ष्मण साहू इनके पास भी पर्याप्त पक्का मकान और जमीन होने के बाद भी मनमानी ढंग से आवास दिया गया है ऐसे और कई लोग हैं जिनके पास पर्याप्त रूप से जमीन पक्का मकान और वाहन होने के बाद भी चितराव सचिव के द्वारा अपात्र लोगों को पात्र बनाया जा रहा है और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश