सूखा करार गांव में देह व्यापार की शिकायत से हड़कंप, जांच के बाद होगी कार्रवाई

नसीम खान |Live khabar india सांची थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा करार में कथित रूप से देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों के कारण गांव का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा युवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि गांव में बाहर से कुछ महिलाएं आकर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें अपना रिश्तेदार बताते हुए उनका पक्ष लिया। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले ग्राम सरपंच द्वारा भी इसी संबंध में थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। इस बार दिए गए आवेदन में शिकायत से जुड़े कुछ व्यक्तियों के नाम भी उल्लेखित किए गए हैं।
आवेदन सौंपने वालों में रविशंकर, राजकुमार, विशाल, जतिन, गंगाराम, सुदीप, मनीषा सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
थाना प्रभारी आर.बी. शर्मा ने बताया, “पहले भी आवेदन प्राप्त हुआ था और आज भी आवेदन मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायतों की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

editornaseem

Related Posts

स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

नसीम खानसांची,,,समीपस्थ ग्राम उचेर से सूखा करार तक स्वीकृत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को…

सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

नसीम खानसांची, ,,रायसेन। जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व के अवसर पर सांची के श्री 1008 शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

स्कूल के पास से सड़क निर्माण पर उचेर के ग्रामीणों ने जताई आपत्तिप्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक को सौंपा आवेदन, वैकल्पिक नहर मार्ग से सड़क बनाने की मांग

सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

सांची में पर्यूषण महापर्व पर जैन मंदिर में हुई विशेष सजावट, भगवान महावीर की हुई महापूजा

निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

निर्माणाधीन शवगृह में बिना पलस्तर पुताई, गुणवत्ता पर उठे सवालघटिया ईंट और पुराने भवन की सामग्री के उपयोग की भी चर्चा, जिम्मेदार विभाग की निगरानी पर सवाल

सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

सांची में त्योहारों पर विशेष स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई पर विशेष जोर

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न