लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझ

नसीम खान (Live Khabar India)

रसोई, परिवहन और खेती की बढ़ी लागत से बिगड़ा परिवारों का मासिक बजट

सांची लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की घरेलू अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। खाद्य सामग्री, सब्जियां, फल, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा किसानों के लिए खाद-बीज सहित आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों का मासिक बजट असंतुलित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी सीमित आय वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को उठानी पड़ रही है।
नगरवासियों का कहना है कि दाल, तेल, आटा, चावल, सब्जियों और फलों की बढ़ती कीमतों से रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। वहीं पेट्रोल-डीजल के महंगे होने से परिवहन लागत बढ़ने के कारण अन्य वस्तुओं के दामों पर भी असर पड़ रहा है। किसानों के लिए खाद, बीज और कृषि सामग्री महंगी होने से खेती की लागत भी बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब परिवारों को कुछ राहत मिलती है, लेकिन सीमित आय वाला मध्यम वर्ग इन योजनाओं के दायरे से बाहर रह जाता है। ऐसे में महंगाई का सबसे अधिक असर इसी वर्ग पर पड़ रहा है।
लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी निगरानी, नियमित निरीक्षण और मूल्य नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण आज केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक आवश्यकता भी बन गया है।

editornaseem

Related Posts

ट्रॉली में देश का भविष्य: विदिशा में संदीपनि विद्यालय के छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंच रहे स्कूल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में संदीपनि विद्यालय के छात्र स्कूल बसों की कमी के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूल पहुंच रहे हैं। वायरल तस्वीरों ने ग्रामीण शिक्षा और छात्र सुरक्षा…

रांची में छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम बना संघर्ष का केंद्र

रिपोर्ट : नाजिर अली ( live khabar india) रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्रों का आंदोलन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रॉली में देश का भविष्य: विदिशा में संदीपनि विद्यालय के छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंच रहे स्कूल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ट्रॉली में देश का भविष्य: विदिशा में संदीपनि विद्यालय के छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंच रहे स्कूल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रांची में छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम बना संघर्ष का केंद्र

रांची में छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम बना संघर्ष का केंद्र

लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझ

लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझ

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान- मुख्यमंत्री डॉ. यादवतिरंगे की थीम पर होंगी प्रतियोगिताएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आहवान

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान- मुख्यमंत्री डॉ. यादवतिरंगे की थीम पर होंगी प्रतियोगिताएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आहवान

Innovation in Education: नई तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा | Live Khabar India

Innovation in Education: नई तकनीक और कौशल आधारित शिक्षा | Live Khabar India

पति ने रची आत्महत्या की कहानी, पोस्टमार्टम ने खोला हत्या का राज! विदिशा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार